{"_id":"5fd7b22824edec56385f13ae","slug":"fastag-mandatory-from-january-1-you-can-buy-this-service-at-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यूपी में 1 जनवरी से फास्टैग अनिवार्य, टोल प्लाजा पर खरीद सकेंगे यह सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यूपी में 1 जनवरी से फास्टैग अनिवार्य, टोल प्लाजा पर खरीद सकेंगे यह सेवा
Tue, 15 Dec 2020 01:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
यूपी में फास्टैग अनिवार्य:
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश में एनएचएआई के सभी 78 टोल प्लाजा पर 1 जनवरी से टोल का भुगतान फास्टैग के माध्यम से होगा। एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर अब्दुल बासित ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, 1 जनवरी 2021 से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर भुगतान केवल फास्टैग से ही होगा। इसके लिए 6 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन वाहन चालकों के पास फास्टैग नहीं है वह निर्धारित बैंक या पे-टीएम से इसे खरीद सकते हैं। टोल प्लाजा पर प्वॉइंट ऑफ सेल से खरीदने और रिचार्ज की भी सुविधा रहेगी। यह पेटीएम, फोनपे आदि प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन