Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers cleaned four kilometer canal with shramdaan

Lucknow News: श्रमदान से किसानों ने चार किलोमीटर नहर किया साफ

Wed, 12 Jul 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 12 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers cleaned four kilometer canal with shramdaan
रायबरेली। सिंचाई विभाग की अनदेखी से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के साथ मंगलवार को श्रमदान से पुरवा ब्रांच की सफाई शुरू कर दी। इस दौरान किसानों ने सिंचाई विभाग के अफसरों पर जमकर भड़ास निकाली। भाकियू ने नहर की सफाई के लिए कई बार अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने करीब चार किलोमीटर का झाड़-झंखाड़ साफ किया।
विज्ञापन

भाकियू के जिला महासचिव मनोज कुमार यादव की अगुवाई में नहर की सफाई का काम शुरू किया गया। सुबह से शुरू सफाई शाम तक चली। महासचिव ने बताया कि सिंचाई विभाग के अफसर बेलगाम हो गए हैं। धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन नहर की सफाई न होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि इस नहर का करीब 30 किलोमीटर हिस्सा डलमऊ तहसील क्षेत्र में आता है। कई साल से इसकी सफाई नहीं कराई गई। इस नहर से करीब 50 हजार किसान सिंचाई करते हैं। सफाई अभियान लगातार चलेगा। इसमें भाकियू के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ किसान बढ़चढ़ कर योगदान कर रहे हैं। महासचिव ने बताया कि करीब 15 लोग प्रतिदिन सफाई अभियान में हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर सुशील यादव, रमेश कुमार, संजय यादव, अजय सिंह, अमरेंद्र यादव, रामपाल, संतराम, अमित यादव आदि मौजूद रहे। सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि किसानों द्वारा नहर की सफाई की जानकारी नहीं है। संबंधित सिंचाई खंड को नहर सफाई के लिए लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed