फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   family members beaten love couple in kotwali in lucknow

कोतवाली में पिट रहा था प्रेमी युगल, मांग रहे थे जान की भीख, तमाशबीन थी पुलिस

Tue, 14 May 2019 03:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 May 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
family members beaten love couple in kotwali in lucknow
डेमो

लखनऊ के चिनहट कोतवाली में सोमवार को प्रेमी युगल की जमकर पिटाई हुई। इस दौरान पुलिसकर्मी तमाशबीन बने थे। दोनों चार दिन पहले भाग निकले थे। सोमवार को पुलिस ने पकड़ लिया और थाने लेकर गई। जहां छात्रा के परिवारीजनों ने हंगामा शुरू किया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों की धुनाई की। पुलिस ने छात्रा को भगाने का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, बाराबंकी के फतेहपुर स्थित पांडेयपुर निवासी नीलकंठ वर्मा उर्फ निखिल जीएनएम का छात्र है। वह खुर्रमनगर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करता है।
विज्ञापन


उसका बीकॉम की एक छात्रा से प्रेम प्रसंग है। चार दिन पहले नीलकंठ छात्रा को लेकर भाग गया। परिवारीजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया। दोनों के परिवारीजन थाने पहुंचे, जहां पहले तो आपस में विवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच छात्रा के परिवारीजन प्रेमी युगल पर हमलावर हो गए। दोनों अपनी जान की भीख मांग रहे थे। मामला जब दोनों पक्षों के बीच संघर्ष तक पहुंचा तो पुलिस ने सख्ती की। तब तक प्रेमी युगल लहूलुहान हो चुके थे। दोनों को पुलिस सीएचसी ले गई, जहां दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट व शांतिभंग की कार्रवाई कर अपना पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed