{"_id":"5e5f95a48ebc3ef4087c4911","slug":"fake-website-of-uttar-pradesh-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों ने यूपी मेट्रो की फर्जी वेबसाइट बना डाली, सही यूआरएल सहित जारी किया गया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजों ने यूपी मेट्रो की फर्जी वेबसाइट बना डाली, सही यूआरएल सहित जारी किया गया अलर्ट
Wed, 04 Mar 2020 05:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Mar 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
जालसाजों ने यूपी मेट्रो की भी फर्जी वेबसाइट बना दी है। ऐसे में धोखाधड़ी से बचने के लिए यूपी मेट्रो की ओर से लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। मेट्रो का कहना है कि सही यूआरएल www.upmetrorail.com है।
विज्ञापन
मेट्रो की प्रवक्ता पुष्पा बेल्लानी का कहना है कि जो फर्जी बेवसाइट मिली है, उस पर नौकरियों के लिए आवेदन और टेंडर तक अपलोड किए जा रहे हैं। इससे लोगों के साथ धोखा हो सकता है। ऐसे में सबको सचेत किया जाता है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
मेट्रो में भर्ती के लिए डाला विज्ञापन
मेट्रो ने जो वेबसाइट www.upmetrorailcorp.com पकड़ी है, उस पर 28 फरवरी को नौकरी के लिए विज्ञापन भी डाला है। इस तरह की दूसरी गतिविधियां भी की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस वेबसाइट से यूपी मेट्रो का कोई संबंद्ध नहीं है।
विज्ञापन
ये फर्जी वेबसाइट हैं चालू
- www.upmetrorailcorp.com
- www.uttarpradeshmetrorail.com