{"_id":"fadd69438e76a883ef0074cfd968fd65","slug":"fake-scheme-of-air-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया का धोखा, 100 का टिकट 2550 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया का धोखा, 100 का टिकट 2550 में
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Aug 2014 03:18 AM IST
विज्ञापन
केवल सौ रुपये का टिकट और साथ में टैक्स लगाकर सस्ती यात्रा कराने का एयर इंडिया का दावा पहले ही दिन लोगों के सामने आ गया।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने 27 अगस्त से 31 अगस्त तक 100 रुपये में बेस फेयर वाले टिकट और उसके साथ केवल टैक्स जोड़कर सस्ती हवाई यात्रा का सपना दिखाया था।
एयर इंडिया दिवस के मौके पर आयी इस योजना के लिए जैसे ही लोगों ने बुधवार को बुकिंग करायी, वह टिकट की दर देखकर हैरान हो गए।
दअरसल बेस फेयर के साथ विमान कंपनियां सर्विस चार्ज और फ्यूल चार्ज भी वसूलती हैं। यह दोनो ही चार्ज बेस फेयर से दोगुने तक हो जाते हैं।
यात्रियों ने 27 अगस्त से 31 अगस्त तक की यात्रा के लिए बुधवार सुबह इंटरनेट पर बुकिंग कराई।
लखनऊ से दिल्ली का बेस फेयर केवल 100 रुपये ही रहा जबकि उसके साथ 2395 रुपये टैक्स और 55 रुपये का सर्विस टैक्स मिलाकर यह टिकट 2550 रुपये का हो गया।
इसी तरह लखनऊ से मुंबई के लिए 100 रुपये वाले बेस फेयर के टिकटों की बुकिंग 6500 रुपये में हुई। लखनऊ से दिल्ली के लिए सितंबर के अंतिम सप्ताह तक 1680 रुपये से लखनऊ से दिल्ली के विमान टिकट उपलब्ध हैं।
जबकि मुंबई के लिए भी कई विमान कंपनियां छह हजार रुपये में टिकट मुहैया करा रही हैं।