फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake jewelery taken out of gold from the bank

Lucknow News: बैंक से सोना निकाल रख दिए नकली आभूषण

Thu, 07 Nov 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 07 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fake jewelery taken out of gold from the bank
रायबरेली। एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक समेत तीन कर्मियों के खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी व जालसाजी की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि गोल्ड लोन के लिए रखे गए असली आभूषणों की जगह बैंक कर्मियों ने नकली सोना रख दिया। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे इच्छा सिंह मजरे बिन्नवां निवासी शिवम सिंह का आरोप है कि सोने के आभूषणों को एक्सिस बैंक की शाखा में गिरवी पर रखकर सात मार्च 2022 को गोल्ड लोन लिया था। लोन लेने के समय गिरवी रखा गया उसका सोना उच्च क्वालिटी का पाया गया था। बैंक कर्मियों ने धोखाधड़ी व जालसाजी कर उसके असली आभूषणों के बजाय नकली सोना बैंक में रख दिया।
विज्ञापन


वह पैसा जमा करके अपना सोना लेने के लिए बैंक पहुंचा तो उन्हें बैंक कर्मियों की जालसाजी व धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उसने विरोध जताया। इस पर बैंक कर्मियों ने गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। दो मार्च 2024 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक गुप्ता, गोल्ड लोन ऑफीसर धर्मनाथ मधेशिया, बैंक कर्मचारी सुमित कुमार दीक्षित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed