{"_id":"5cadb5debdec2213e76c38c8","slug":"fake-income-tax-inspector-arrested-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगते धरा गया फर्जी आयकर इंस्पेक्टर, रेस्टोरेंट संचालक से मांगे रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगते धरा गया फर्जी आयकर इंस्पेक्टर, रेस्टोरेंट संचालक से मांगे रुपये
Wed, 10 Apr 2019 04:16 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 10 Apr 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
आरोपी संतोष
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोमतीनगर में एक रेस्टोरेंट संचालक ने 50 हजार रुपये मांग रहे फर्जी आयकर अधिकारी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। संविदा पर पैनकार्ड वितरण का काम करने वाला युवक एक महिला के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंचा था। उसके कब्जे से आयकर निरीक्षक का परिचय पत्र बरामद हुआ।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर ने बताया कि विवेक खंड निवासी नीतीश पांडेय के बाटी-चोखा रेस्टोरेंट पर महिला के साथ पहुंचे बड़ी जुगौली निवासी संतोष कुमार ने खुद को आयकर अधिकारी बताया और 50 हजार रुपये मांगे। प्रबंधक ने नीतीश को सूचना दी, उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच महिला भाग निकली। संतोष ने बताया कि वह संविदा पर पैनकार्ड वितरण का काम करता है। उसके कब्जे से आयकर निरीक्षक श्री वर्धन का परिचय पत्र बरामद हुआ। पकड़े जाने पर उसने कहा कि वह बिल में छूट के लिए कह रहा था।
विज्ञापन