{"_id":"5c7ae64cbdec227398366666","slug":"fabloue-lord-ram-statue-will-be-installed-ayodhaya-will-be-developed-into-an-iconic-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेगी भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा, अयोध्या विकसित होगा आइकानिक शहर के रूप में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेगी भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा, अयोध्या विकसित होगा आइकानिक शहर के रूप में
Sun, 03 Mar 2019 01:53 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
ram ke naam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में भगवान की श्रीराम की भव्य प्रतिमा की स्थापना के लिए गुजरात सरकार से एमओयू किया जाएगा। यह फैसला प्रदेश सरकार ने शनिवार रात को कैबिनेट बैठक में लिया। इसके तहत गुजरात सरकार से वहां लौह पुरुष सरदार पटेल की स्थापित की गई प्रतिमा के बारे में तकनीकी आदि सहयोग लिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्रतिमा स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हाईपावर कमेटी का गठन किया गया है। इसमें दोनों डिप्टी सीएम और पर्यटन व संस्कृति मंत्री भी शामिल हैं। खास बात यह होगी कि सरकारी पैसे के बजाए प्रतिमा दान के पैसे से स्थापित की जाएगी। इसमें बस बुनियादी ढांचे का विकास सरकार अपने पैसे से करेगी।
अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सरकार का उद्देश्य अयोध्या को आइकानिक शहर के रूप में स्थापित करना है। जिस तरह न्यूयार्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, पेरिस में एफिल टावर या आगरा में ताजमहल है, क्योंकि उसी के कारण वहां पर्यटक पहुंचता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अयोध्या के पर्टयन विकास और सुंदरीकरण के तहत भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा के साथ टूरिस्ट सेंटर, डिजिटल म्यूजियम, लाइब्रेरी, पार्किंग, फूड प्लाजा, लैंड स्कैपिंग और इंटरप्रेटर सेंटर आदि विकसित किए जाएंगे।