फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Explosion of gunpowder and firecrackers buried in the ground, panic in the area

Lucknow News: जमीन में दबाए गए बारूद व पटाखों में धमाका, इलाके में दहशत

Thu, 04 Sep 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Explosion of gunpowder and firecrackers buried in the ground, panic in the area
सेमरा गांव में घटनास्थल को सील करते पुलिसकर्मी व धमाके बाद उठता धुआं।
लखनऊ। गुडंबा के बेहटा और सेमरा गांव में रविवार को हुए दो धमाकों की दहशत अभी कम नहीं हुई थी कि बुधवार सुबह सेमरा गांव में भुइयन देवी मंदिर मार्ग पर एक बार फिर जोरदार धमाका हुआ। धमाका उस जगह पर हुआ जहां जब्त पटाखों व बारूद को दफनाया गया था। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। लोगों ने बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) पर लापरवाही से विस्फोटक के डिस्पोजल का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ग्रामीण राहुल ने बताया कि वह सुबह मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे। इस बीच सुबह 6.15 बजे जिस स्थान पर बम निरोधक दस्ते ने शेरू के गोदाम से बरामद पटाखों का दफनाया था उसमें जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तीव्र था कि काफी दूर तक लोगों को इसकी आवाज सुनाई दी। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीण अपने घरों से निकल आए। सुबह 6:30 बजे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी की। सात बजे चौकी इंचार्ज हरिओम पटेल और प्रधान प्रतिनिधि विनोद जायसवाल मौके पर पहुंचे। बीडीडीएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्फोटक स्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों का कहना है कि बीडीडीएस और पुलिस ने पटाखों के डिस्पोजल में मानक का सही से पालन नहीं किया। इससे लोगों की जान खतरे में पड़ी।
विज्ञापन

बीडीडीएस कर्मियों के मुताबिक जमीन में दबाया गया सारा विस्फोटक नष्ट हो गया है। फिर भी एहतियातन इलाके को सील कर दिया गया। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह का कहना है कि बम निरोधक दस्ते ने पटाखों को डिस्पोज किया था। धमाका कैसे हुआ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटी पेड़ की डाल, टिनशेड क्षतिग्रस्त
धमाका स्थल के पास पानी की टंकी है। वहां पंप ऑपरेटर छोटे लाल सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज से वह घबरा गए और डर के कारण बाउंड्रीवॉल फांदकर बाहर निकले। धमाके से मिट्टी के बड़े-बड़े गोले हवा में उछले, जिससे पेड़ की डाल टूट गई और पंप पर लगा टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह हादसा दो-तीन घंटे बाद होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी, क्योंकि लोग और मवेशी अक्सर यहीं से गुजरते हैं।

डिस्पोजल स्थल पर पुलिस बल तैनात, लोगों की आवाजाही पर रोक
बेहटा व सेमरा गांव में बरामद हुए पटाखे व बारूद को दो जगहों पर करीब 20 फुट गहरा गड्ढा खोदकर पानी भरने के बाद दफनाया गया था। बुधवार को सेमरा गांव में डिस्पोजल स्थल पर हुए धमाके के बाद दोनों स्थानों को पुलिस ने सील कर दिया है। पुलिस वालों की ड्यूटी लगा दी गई है। ग्रामीणों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

पुलिस व प्रधान पति ने कराई अनाउंसमेंट
बेहटा गांव में भारी मात्रा में मिले पटाखों को लेकर मंगलवार रात गुडंबा पुलिस व प्रधान पति विनोद जायसवाल ने पूरे गांव में अनाउंसमेंट कराई। लोगों से अपील की गई कि अवैध पटाखों का कारोबार या उसके भंडारण से जुड़ी कोई भी सूचना किसी के पास है तो पुलिस को बता सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।


अब तक एक भी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका
रविवार को बेहटा व सेमरा गांव में सात घंटे के अंतराल हुए दो विस्फोट में दंपती की मौत हो गई थी, पांच लोग घायल हुए थे। इसके बाद छापेमारी में भारी मात्रा में पटाखे व बारूद पुलिस ने बरामद किया था। गुडंबा थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थी। दोनों ही मामलों में अब तक पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। कई जगह दबिश भी दी गई पर पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी। एसीपी गाजीपुर का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

सेमरा गांव में घटनास्थल को सील करते पुलिसकर्मी व धमाके बाद उठता धुआं।

सेमरा गांव में घटनास्थल को सील करते पुलिसकर्मी व धमाके बाद उठता धुआं।

सेमरा गांव में घटनास्थल को सील करते पुलिसकर्मी व धमाके बाद उठता धुआं।

सेमरा गांव में घटनास्थल को सील करते पुलिसकर्मी व धमाके बाद उठता धुआं।

सेमरा गांव में घटनास्थल को सील करते पुलिसकर्मी व धमाके बाद उठता धुआं।

सेमरा गांव में घटनास्थल को सील करते पुलिसकर्मी व धमाके बाद उठता धुआं।

सेमरा गांव में घटनास्थल को सील करते पुलिसकर्मी व धमाके बाद उठता धुआं।

सेमरा गांव में घटनास्थल को सील करते पुलिसकर्मी व धमाके बाद उठता धुआं।

सेमरा गांव में घटनास्थल को सील करते पुलिसकर्मी व धमाके बाद उठता धुआं।

सेमरा गांव में घटनास्थल को सील करते पुलिसकर्मी व धमाके बाद उठता धुआं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed