{"_id":"633f397bb9fde00fcb3cef9c","slug":"exams-in-lu-lucknow-news-lko651677286","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: बीएससी-एमएससी एजी की परीक्षाएं 12 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: बीएससी-एमएससी एजी की परीक्षाएं 12 से
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि से सहयुक्त महाविद्यालयों में बीएससी-एमएससी एजी की परीक्षाएं 12 अक्तूबर से होंगी। विवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को इसका व बीयूएमएस का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम व सेंटर लिस्ट भी जारी कर दी है।
लविवि व सहयुक्त महाविद्यालयों में लगभग सभी यूजी-पीजी कोर्सों की फाइनल ईयर व अन्य वर्षों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। फाइनल ईयर के तो परिणाम भी आ चुके हैं लेकिन बीएससी-एमएससी एजी का परीक्षा कार्यक्रम तक नहीं जारी हुआ था। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से उठाया जिसके बाद विवि प्रशासन ने कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि बीएससी एजी ऑनर्स दूसरे सेमेस्टर एनईपी रेग्युलर की परीक्षाएं 12 से 28 अक्तूबर तक दोपहर दो से 3:30 बजे तक, बीएएससी एजी ऑनर्स दूसरे सेमेस्टर ओल्ड कोर्स (छूटे छात्रों व बैक पेपर) की परीक्षाएं 12 से 20 अक्तूबर तक, बीएससी एजी ऑनर्स चौथे सेमेस्टर नियमित की परीक्षाएं 12 से 28 अक्तूबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी। बीएससी एजी ऑनर्स चौथे सेमेस्टर ओल्ड कोर्स (बैक पेपर/छूटे छात्रों) की परीक्षाएं 12 से 19 अक्तूबर तक सुबह नौ से 12 बजे और बीएससी एजी ऑनर्स छठे सेमेस्टर की नियमित परीक्षाएं 12 से 21 अक्तूबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी।
उन्होंने बताया कि एमएससी एजी इंटोमोलॉजी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 19 अक्तूबर तक, एमएससी एजी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 19 अक्तूबर तक, एमएससी एजी एग्रोनॉमी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 19 अक्तूबर तक, एमएससी एजी श्वॉयल साइंस एंड एग्रीकल्चर केमेस्ट्री की परीक्षाएं 12 से 19 अक्तूबर तक, एमएससी एजी हॉर्टीकल्चर दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 19 अक्तूबर तक, एमएससी एजी एग्रीकल्चर एक्सटेंशन दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 19 अक्तूबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
दस केंद्रों पर होगी परीक्षा
बीएससी-एमएससी एजी के लिए विवि की ओर से लखनऊ समेत रायबरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर व हरदोई में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही उक्त पांच जिलों में नौ नोडल केंद्र भी बनाए गए हैं।
बीयूएमएस की परीक्षाएं भी 12 से
लविवि से संबद्ध कॉलेजों में बीयूएमएस की परीक्षाएं भी 12 अक्तूबर से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, बीयूएमएस फर्स्ट प्रोफेशनल (2020) के बैक 13 अक्तूबर से एक नवंबर तक, बीयूएमएस सेकेंड प्रोफेशनल (2019) के बैक 12 से 28 अक्तूबर तक, बीयूएमएस थर्ड प्रोफेशनल (2018) के बैक 13 अक्तूबर से तीन नवंबर तक, बीयूएमएस फाइनल प्रोफेशनल (2016) की परीक्षाएं 12 अक्तूबर से चार नवंबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी।