फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Examinations started in 984 schools

Lucknow News: 984 विद्यालयों में शुरू हुईं परीक्षाएं

Tue, 24 Dec 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Examinations started in 984 schools
परिषदीय विद्यालयों में आयोजित अर्द्ध वा​र्षिक परीक्षा में प्रतिभाग करते छात्र छात्राएं।
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद की सोमवार से अर्धवार्षिक परीक्षा प्रारंभ हो गई। 984 विद्यालयों में आयोजित पहले दिन की परीक्षा में 1,14,735 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक मौखिक व कक्षा छह से आठ तक प्रथम पाली में कृषि विज्ञान, गृह विज्ञान की परीक्षा और द्वितीय पाली में खेल और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन

जिले के 984 परिषदीय विद्यालयों में कुल 1,55,189 छात्र पंजीकृत हैं। जमुनहा के कंपोजिट विद्यालय महरू मुर्तिहा में प्रधानाचार्य आशा रानी के नेतृत्व में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 220 के सापेक्ष 155 परीक्षार्थी शामिल हुए। गिलौला के उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदर्खा बुजुर्ग में प्रधानाचार्य शगुफ्ता शहनाज के नेतृत्व में सभी 84 बच्चे शामिल रहे। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय जमुनहा में 817 के सापेक्ष 714 छात्र छ-त्राएं परीक्षा में शामिल हुई। यहां प्रधान शिक्षक आलोक कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। दूसरी पाली में खेल और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed