फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   examination special trains will run from delhi, varanasi and sultanpur

दिल्ली समेत इन शहरों से चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा शेड्यूल

Fri, 04 Sep 2020 04:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Sep 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
examination special trains will run from delhi, varanasi and sultanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
6 सितंबर को होने वाली परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें दिल्ली, वाराणसी व सुल्तानपुर से लखनऊ के लिए चलेंगी। ये ट्रेन 5 सितंबर को परीक्षार्थियों को लेकर जाएंगी और 6 को उसकी वापसी होगी।
विज्ञापन


दिल्ली व बनारस से दो-दो ट्रेन और सुल्तानपुर से एक जोड़ी ट्रेन का संचालन होगा। उत्तर रेलवे प्रशासन ने बताया कि 5 अगस्त को लखनऊ-नई दिल्ली परीक्षा स्पेशल ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन से रात 8:00 बजे रवाना होगी और सुबह 5:00 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। वापसी में 6 सितंबर को दिल्ली लखनऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से रात 8: 50 बजे रवाना होकर सुबह 5:15 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


वहीं 5 सितंबर को लखनऊ से दिल्ली के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन शाम 7:00 बजे रवाना होकर मुरादाबाद के रास्ते होते हुए सुबह 5:00 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। वापसी में 6 सितंबर को या परीक्षा स्पेशल ट्रेन दिल्ली से शाम 7:50 बजे रवाना होकर सुबह 5:30 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बनारस से चलेंगी दो ट्रेनें

examination special trains will run from delhi, varanasi and sultanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
रेलवे प्रशासन ने बताया कि वाराणसी लखनऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन 5 सितंबर को शाम 4:00 बजे चलकर रात 11:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन 6 सितंबर को लखनऊ से शाम 6:50 बजे रवाना होकर बाराबंकी व अयोध्या के रास्ते होते हुए सुबह 3:00 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी।

दूसरी तरफ वाराणसी लखनऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन वाराणसी से शाम 4:30 बजे रवाना होगी और रायबरेली व अमेठी के रास्ते होते हुए रात 10.35 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 6 सितंबर को ट्रेन लखनऊ से रात 8:00 बजे रवाना होकर रात 2:30 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी।   
 
सुल्तानपुर से चलेगी यह ट्रेन 
सुल्तानपुर लखनऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन 5 सितंबर को सुल्तानपुर से शाम 7:00 बजे रवाना होकर रात 9:45 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं अगले दिन 6 सितंबर को लखनऊ सुल्तानपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन लखनऊ से शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात 10:45 बजे सुल्तानपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed