फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Exam of Mba Bba will begin from 6 june

लविविः एमबीए, बीबीए की परीक्षाएं 6 से, विवि ने जारी किया विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम

Tue, 24 May 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Exam of Mba Bba will begin from 6 june
लखनऊ विवि में एमबीए व बीबीए की परीक्षाएं छह जून से। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय की बीबीए व एमबीए की भी सेमेस्टर परीक्षाएं छह जून से शुरू होंगी। सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इनका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अनुसार बीबीए चौथे, बीबीए आईबी चौथे, बीबीए एमएस चौथे सेमेस्टर की नियमित, छूटे छात्रों व बैक पेपर की परीक्षाएं छह से 20 जून तक दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं, बीबीए छठे, बीबीए आईबी छठे, बीबीए एमएस छठे, एमबीए पांच वर्षीय छठे सेमेस्टर की नियमित, छूटे छात्रों व बैक पेपर की परीक्षाएं 7 से 18 जून तक दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में एमएबीए पांच वर्षीय आठवें सेमेस्टर की नियमित, छूटे छात्रों व बैक पेपर की परीक्षाएं छह से 20 जून तक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) में आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि आईएमएस के एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल चौथे सेमेस्टर नियमित की परीक्षा सात से 14 जून तक संस्थान में दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
दूसरी तरफ, एमबीए मार्केटिंग चौथे सेमेस्टर नियमित की परीक्षा भी 7 से 14 जून तक संस्थान में आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी वेबसाइट पर जारी विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देखकर उसके अनुसार परीक्षा में शामिल हों।

28 मई तक भरें परीक्षा फार्म
लविवि प्रशासन ने विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालय के लॉ तीन वर्षीय व पांच वर्षीय, इंजीनियरिंग संकाय, एमबीए व आईएमएस चौथे, छठे, आठवें व दसवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि 28 मई तक बढ़ा दी गई है। क्योंकि विवि प्रशासन द्वारा फीस जमा करने की तिथि 25 मई तक बढ़ाई गई है। परीक्षा नियंत्रक ने सूचित किया है कि विवि के विद्यार्थियों को कोई शुल्क नहीं जमा करना है। उन्हें परीक्षा फॉर्म भरकर शुल्क रसीद के साथ हेड/डीन कार्यालय में जमा करना है। वहीं कॉलेज के विद्यार्थियों को अपने यहां परीक्षा फार्म जमा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed