फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ex bdc member shot dead

Lucknow News: कार सवार बदमाशों ने पूर्व बीडीसी को मारी गोली

Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
ex bdc member shot dead
काकोरी के कस्बा इलाके में शनिवार को कार सवार बदमाशों ने पूर्व बीडीसी राम जीवन लोधी की बाइक में टक्कर मारी और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर व पेट में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने एक भाजपा नेता व पूर्व प्रधान पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक काकोरी रामेश्वर कुमार के मुताबिक मृतक राम जीवन लोधी (55) गुरदीन खेड़ा गांव में परिवार के साथ रहते थे। वे नहर से सटे अतिरिक्त टाउन एरिया गांव में मनरेगा से हो रहे कच्चे मार्ग का निर्माण करवा रहे थे। काम समाप्त होने के बाद बाइक से घर जा लौट रहे थे। चौधरी मोहल्ला वार्ड में स्थित पूर्व सभासद तारिक के घर के सामने कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जब तक वे संभलते तबतक कार सवार बदमाश उतरे और उनपर कई राउंड फायर कर दिए। जबतक स्थानीय लोग कुछ समझते बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर वारदात स्थल से दो खोखा व बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई कार
पुलिस चौधरी मोहल्ला वार्ड में वारदात स्थल के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार जाती हुई दिखाई पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed