फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eve teasing with girl in lucknow

स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर फाड़े कपड़े

Sat, 23 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with girl in lucknow
डेमो

मड़ियांव इलाके में सातवीं की छात्रा ने ठेला लगाने वाले व्यक्ति पर स्कूल से लौटते समय छेड़खानी और विरोध पर गालीगलौज के साथ कपड़े फाड़ डालने का आरोप लगाया है। छात्रा की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि छात्रा का पिता छेड़खानी के आरोपी की रिश्तेदार से दुष्कर्म व कुकर्म के आरोप में जेल में बंद है। इस रंजिश को ध्यान में रखकर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, फैजुल्लागंज की एक महिला ने छितवापुर भेड़ मंडी निवासी अब्दुल वाजिद सिद्दीकी पर अपनी बेटी से सरेराह छेड़खानी, विरोध पर गालीगलौज व कपड़े फाड़ डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि सातवीं की छात्रा उसकी बेटी बुधवार दोपहर घर लौट रही थी। रास्ते में फैजुल्लागंज बंधे पर अब्दुल वाजिद ने उसे रोककर छेड़खानी की। विरोध पर कपड़े फाड़ डाले और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

छात्रा का पिता है जेल में बंद

eve teasing with girl in lucknow
डेमो ‌पिक

तफ्तीश में पता चला कि आरोपी अब्दुल वाजिद की बेटी की छात्रा के परिवार में ससुराल है। महीना भर पहले छात्रा के पिता को अब्दुल वाजिद की रिश्तेदार से दुष्कर्म व कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

इसे लेकर दोनों परिवारों में तनातनी चल रही है। विवेचक का कहना है कि अपनी रिश्तेदार से दरिंदगी का बदला लेने के लिए अब्दुल वाजिद द्वारा छात्रा से छेड़खानी या फिर पति के दुष्कर्म व कुकर्म के आरोप में जेल में बंद होने की रंजिश में महिला द्वारा अब्दुल वाजिद पर अपनी बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाया गया। मौका ए वारदात, गवाहों व अन्य तरीकों से तहकीकात करके सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed