फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   European union MPS visit exposed Pakistan says Menka Gnadhi.

यूरोपीय संघ के सांसदों के सच्चाई जानने से पाकिस्तान हुआ बेनकाब: मेनका गांधी

Thu, 31 Oct 2019 07:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 31 Oct 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
European union MPS visit exposed Pakistan says Menka Gnadhi.
सुल्तानपुर में मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के समाप्ति के बाद आज से जम्मू व कश्मीर एवं लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आ गये। अब दोनों प्रदेशों में शांति-अमन, खुशहाली व तरक्की आएगी। वे बृहस्पतिवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहीं थीं।

विज्ञापन


उन्होंने दो दिन पूर्व आतंकियों की ओर से पांच मजदूरों की निर्मम हत्या पर कहा कि आतंकवादियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में स्थितियां सामान्य हैं। हमारी सेनाएं आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।
विज्ञापन


यूरोपीय संघ के सांसदों के दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर की सच्चाई जान ली है। अब पाकिस्तान बेनकाब हो गया है। केंद्र सरकार की नीतियों से विश्व मंच पर भारत को मजबूती मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी

सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को भाजपाइयों के साथ अधिकारियों ने भी दौड़ लगाई। एकता दौड़ को पंत स्टेडियम में सांसद मेनका गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का श्रेय लौह पुरुष सरदार पटेल की सियासी और कूटनीतिक क्षमता को जाता है।

उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व ने भारत के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाई। एक राष्ट्रीय शिल्पकार के रूप में उन्होंने राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। हरी झंडी दिखाने के बाद भाजपाइयों व अधिकारियों के साथ आमलोगों ने शहर के विभिन्न मार्गों पर पदयात्रा की और जागरूकता का संदेश दिया।

इस मौके पर काशी प्रांत उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, विधायक सूर्यभान सिंह, विजय सिंह रघुवंशी, इंद्रदेव मिश्र समेत बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल रहे। यूनिटी कार्यक्रम में एसपी हिमांशु कुमार, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय समेत अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed