{"_id":"68a1e356227daf14d50b3429","slug":"establishment-of-shaurya-vatika-in-honor-of-brave-soldiers-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1341325-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वीर सेनानियों के सम्मान में ‘शौर्य वाटिका’ की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वीर सेनानियों के सम्मान में ‘शौर्य वाटिका’ की स्थापना
विज्ञापन
अवध वन प्रभाग के कुरैल क्षेत्र में लगाएं 125 पौधे
( फोटो)
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अवध वनप्रभाग के कुकरैल क्षेत्र में वीर सेनानियों की स्मृति में ‘शौर्य वाटिका’ की स्थापना की गई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण कर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने सिंदूर का पौधा रोपण कर किया।
शौर्य वाटिका में शहीदों की स्मृति में सिंदूर, मौलश्री व महोगिनी आदि के 125 पौधे रोपे गए।
इस मौके पर वन मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी बी प्रभाकर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनु श्रवण एवं कार्ययोजना रामकुमार, अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट टाइगर) रेणु सिंह, अदिति शर्मा, डीएफओ शितांशु पांडे आदि अधिकारी मौजूद रहे।
वन महोत्सव के तहत ‘एक पेड़ शहीद के नाम’ अभियान भी चलाया गया। जिसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।