{"_id":"663d074c3564ef7cb40fbc70","slug":"environmet-ministry-allowed-for-defence-corridor-in-chitrakoot-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर बनाने का रास्ता साफ, लंबी जांच के बाद पर्यावरण मंत्रालय ने दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर बनाने का रास्ता साफ, लंबी जांच के बाद पर्यावरण मंत्रालय ने दी अनुमति
Fri, 10 May 2024 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 10 May 2024 12:12 AM IST
सार
यूपी के चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। लंबी जांच के बाद पर्यावरण मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी को देश का सबसे बड़े डिफेंस उत्पाद निर्माण हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पर्यावरण मंत्रालय ने लंबी जांच के बाद चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर बनाने की अनुमति दे दी है। कर्वी में खुटरिया गांव की जमीन पर करीब 60 हेक्टेयर में विकसित होने वाले डिफेंस कॉरिडोर में ड्रोन से लेकर हेलीकाॅप्टर तक और गोला बारूद से लेकर तोप तक बनेंगे।
विज्ञापन
खास बात ये है कि डिफेंस इंडस्ट्री जिस क्षेत्र में लग रही है, वहां पर्यावरण संबंधी नुकसान न के बराबर होगा क्योंकि आसपास संरक्षित वन नहीं हैं। बुंदेलखंड के इस इलाके में डिफेंस कॉरिडोर की अनुमति से कम से कम 5000 करोड़ की इंडस्ट्री और एक लाख लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
खास बात ये है कि इस क्षेत्र के दस किलोमीटर इलाके में कोई वन्यजीव अभयारण्य नहीं है। कोई प्रदूषित क्षेत्र नहीं है। इस नोड में सभी तरह के कैलिबर वाले हथियार बनेंगे। डिफेंस नोड का 33 फीसदी इलाका ग्रीन बेल्ट होगा। पूरा क्षेत्र धूल और धुएं से मुक्त होगा। इसके अलावा वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, ऊर्जा संरक्षण, शोर नियंत्रण, वायु प्रदूषण नियंत्रण और जल प्रदूषण नियंत्रण के हाईटेक संसाधनों से डिफेंस कारीडोर लैस होगा।
विज्ञापन