{"_id":"631e41cbb4d7022284156940","slug":"entrance-exam-of-phd-in-lucknow-university-lucknow-news-lko6478823113","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: पीएचडी में कई कोर्सों में दोगुने हुए आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: पीएचडी में कई कोर्सों में दोगुने हुए आवेदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लविवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा सत्र 2021-22 के लिए पिछले साल की अपेक्षा कई कोर्सों में आवेदन करने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। विवि प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्राचीन भारतीय इतिहास व आर्कियोलॉजी में 2020-21 में जहां 54 आवेदन आए थे वहीं इस बार 124 आवेदन आए हैं।
इसी तरह एंथ्रोपोलॉजी में पिछले साल छह आवेदन थे जो इस बार 31 हुए हैं। उर्दू में 24 से 103, एजुकेशन में 238 से 727, लॉ में 447 से 713, राजनीति विज्ञान में 127 से बढ़कर 338 आवेदन हो गए हैं। इस साल हिंदी में 468, इंग्लिश में 315, सोशियोलॉजी में 345, कॉमर्स में 430, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में 260, जुलॉजी में 155, फिजिकल एजुकेशन में 125, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 152, बॉटनी में 148, संस्कृत में 93 आवेदन आए हैं। वहीं ओरिएंटल संस्कृत में दो, फ्रेंच में चार, पर्शियन में चार, डिफेंस स्टडीज में पांच, लिंग्विस्टिक में मात्र छह आवेदन आए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन वर्तमान सत्र 2021-22 में 1250 सीटों पर प्रवेश करेगा। इस साल पहली बार स्नातक कोर्सों वाले कॉलेज के शिक्षकाें को भी पीएचडी कराने का अवसर दिया गया है। हालांकि अभी तक उनकी सीटों का ब्योरा नहीं जारी किया गया है।