{"_id":"586c7b584f1c1ba709159b1f","slug":"entire-family-murdered-in-amethi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेठी: परिवार के 10 लोगों का गला रेता, मुखिया फंदे से लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: परिवार के 10 लोगों का गला रेता, मुखिया फंदे से लटकता मिला
Thu, 05 Jan 2017 02:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Jan 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेठी जिले के महोना कस्बे में एक ही परिवार के दस लोगों को गला रेतकर मार डाला गया जबकि परिवार के मुखिया जमालुद्दीन (45) का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। जिनका गला रेता गया उनमें तीन महिलाएं और सात लड़कियां शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सबको मारने के बाद जमालुद्दीन खुद फांसी पर लटक गया। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि साजिश के तहत किसी ने सबको मारने के बाद जमालुद्दीन को फांसी पर लटका दिया। जमालुद्दीन के भाई ने सामूहिक हत्या की तहरीर दी है।
2 of 5
जमालुद्दीन बैट्री व गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करता था। जमालुद्दीन के बेटे अमन का कहना है कि मंगलवार को दिन में उसकी दुकान पर कोई आया था और कोई दवा दे गया था। जमालुद्दीन ने यही दवा परिवार की सभी महिलाओं को पीने को दिया था और कहा था कि इससे महिलाओं की सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं।
3 of 5
दवा पीने के बाद सब बेहोश हो गए। इसके बाद ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जिनका गला रेता गया उनमें जमालुद्दीन की चार बेटियां, उसके भाई शमसुद्दीन की पत्नी व दो बेटियां और दूसरे भाई रईस की पत्नी व दो बेटियां शामिल हैं। जबकि जमालुद्दीन के उसी घर में रहे दो बेटे जिंदा मिले जबकि उसकी पत्नी जाहिदा और बेटी अफसरा बेहोशी की हालत में मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उठ रहे सवाल : जमालुद्दीन ने सबको मारा तो उसके शरीर पर खून के छींटे क्यों नहीं
पुलिस का मानना है कि जमालुद्दीन ने ही सबको मारा। पर हत्या किस हथियार से की गई इसका पता नहीं चला। हत्या जमालुद्दीन ने की तो उसके कपड़ों पर खून के छींटे क्यों नहीं? फिर वह शख्स कौन था जिसने दवा दी थी?
विज्ञापन
5 of 5
ग्रामीणों ने वाहन को लगाया आग
आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को घर के सामने रखकर घंटों प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने मीडिया कर्मियों पर भी हमला कर दिया और एक वाहन को आग लगा दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।