फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Enforcement Directorate raid on places of Tulsiyani group.

UP: रीयल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप के ठिकानों पर ईडी का छापा, निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने का है आरोप

Wed, 24 Apr 2024 12:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Apr 2024 12:59 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने तुलसियानी ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। कंपनी पर फ्लैट देने के नाम पर निवेशकों के पैसे हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन
Enforcement Directorate raid on places of Tulsiyani group.
- फोटो : ANI

विस्तार

रीयल एस्टेट का कारोबार करने वाली कंपनी तुलसियानी ग्रुप के ठिकानों पर ईडी ने बुधवार को छापा मारा है। ईडी की टीमें लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में छानबीन कर रही हैं। कंपनी पर बैंक और निवेशकों की करोड़ों रुपये की रकम हड़पने का आरोप है। बीते दिसंबर माह में ईडी ने कंपनी के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। उल्लेखनीय है कि मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं।

विज्ञापन


बता दें कि तुलसियानी ग्रुप द्वारा पंजाब नेशनल बैंक की कर्ज की रकम हड़पने और तमाम निवेशकों द्वारा दर्ज कराए गये मुकदमों के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी। कंपनी ने कूटरचित दस्तावेज जमाकर पीएनबी से 4.63 करोड़ रुपये कर्ज लिया था। जब बैंक ने कर्ज वसूली के लिए पत्राचार किया तो बिल्डर ने कोई जवाब नहीं दिया। तत्पश्चात बैंक मैनेजर की शिकायत पर तुलसियानी ग्रुप के निदेशक महेश तुलसियानी, अनिल कुमार तुलसियानी और पूर्व निदेशकों पर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं, निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने अजय तुलसियानी और अनिल कुमार तुलसियानी को गिरफ्तार किया था। ईडी की प्रारंभिक पड़ताल में निवेशकों और बैंक की 30 करोड़ से अधिक रकम हड़पने की पुष्टि होने के बाद सुबूत जुटाने के लिए बुधवार को छापे मारे गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी सीट पर राहुल गांधी नहीं, ये हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार, कार्यालय और गौरीगंज में लग गए पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सियासी संग्राम में इस बार इतिहास दोहराने की चुनौती, देवीपाटन मंडल की चारों सीटों पर जोर आजमाइश में जुटे दिग्गज


दरअसल तुलसियानी बिल्डर लुभावनी स्कीम के जरिए लोगों को फ्लैट देने का वादा कर रकम जमा करा रहा था, जबकि उसके पास फ्लैट तो दूर की बात जमीन तक नहीं थी। कंपनी के निदेशक राजधानी में अंसल की सुशांत गोल्फ सिटी में फ्लैट बनाने का झांसा देकर रकम जमा कराते थे।

फ्लैट नहीं मिलने पर बीते पांच वर्षों के दौरान दर्जनों निवेशकों ने तुलसियानी बिल्डर के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। बाद में बिल्डर ने सुशांत गोल्फ सिटी में फ्लैट बनवाए मगर निवेशकों को कब्जा देने में टालमटोल करता रहा। रेरा में इसकी शिकायत होने पर तीन फ्लैट जब्त किए गए थे।

सूत्रों की मानें तो तुलसियानी ग्रुप के खिलाफ निवेशकों द्वारा दर्ज कराए गए तमाम मुकदमों के बाद ईडी ने भी इसकी जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed