{"_id":"62514111ee6d0e029644709f","slug":"energy-minister-ak-sharma-says-officers-should-on-their-mobile-for-all-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ऊर्जा मंत्री का निर्देश- बिजली अधिकारी 24 घंटे चालू रखें मोबाइल, उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ऊर्जा मंत्री का निर्देश- बिजली अधिकारी 24 घंटे चालू रखें मोबाइल, उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें
Sat, 09 Apr 2022 01:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:47 PM IST
सार
यूपी के ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की शिकायत के तत्काल समाधान के लिए बिजली अधिकारियों को 24 घंटे फोन चालू रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बिजली व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों को सातों दिन 24 घंटे अपना मोबाइल फोन चालू रखने को कहा है। सभी क्षेत्रों को तय शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बढ़ रही गर्मी को देखते हुए प्रदेशवासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली निगमों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने स्तर से लगातार मॉनीटरिंग करें। अगर कहीं स्थानीय स्तर पर कोई समस्या आती है तो उसको तत्काल कम से कम समय में ठीक करा लिया जाए। इसके लिए पहले से ही आवश्यक गैंग एवं सामग्री की उपलब्धता रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गर्मी के दिनों में बिजली के तारों के टूटने की वजह से फसलों के नुकसान की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। इसी प्रकार ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने और फुंकने से निर्बाध विद्युत आपूर्ति में बाधा हो रही है। इस पर विशेष सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
प्रदेश में गर्मी के कारण बिजली की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अगर किसी कार्मिक का मोबाइल बंद होने या न उठाने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।