फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   emergency operation centre in state

जागी सरकार, सूबे में बनेंगे इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर

Sun, 03 Aug 2014 02:38 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Aug 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
emergency operation centre in state

उत्तराखंड की प्राकृतिक आपदा और पुणे के मालिण में पहाड़ धंसने से हुई बर्बादी हर किसी के सामने है। पर, इस हद की भयावहता वाली कोई आपदा यदि सूबे में कहीं आ जाए तो सूबे की तैयारी नाकाफी मानी जा रही है।

विज्ञापन


शायद यही वजह है कि प्रदेश सरकार इन आपदाओं से सबक लेती नजर आ रही है। यहां भी जिले स्तर पर ‘इमरजेंसी आपरेशन सेंटर’ की स्थापना को लेकर विचार-विमर्श तेज हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में दैवी आपदाओं की ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए इमरजेंसी आपरेशन सेंटर जैसी कार्ययोजना पर विचार के लिए चार अगस्त को गृह विभाग के संयोजन में यहां एक उच्चस्तरीय बैठक की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जिले स्तर पर इस तरह के सेंटर की स्थापना व अन्य सुझावों पर चर्चा होगी। आपदा प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी बताते हैं कि प्रदेश में पर्वत न होने की वजह से मालिण जैसी आपदाओं का खतरा नहीं है।

मगर, जिस तेजी से छोटे-छोटे शहरों में भी बहुमंजिला इमारतों और गैस पाइपलाइन पर काम बढ़ रहा है, छोटी सी चूक पर बड़ी आपदाओं की जमीन तैयार हो रही है।

गैस पाइपलाइन से भी है खतरा

emergency operation centre in state

बहुमंजिला इमारतों में सैकड़ों परिवार होते हैं और गैस पाइपलाइन में किसी भी स्तर पर चूक से तमाम लोगों की जिंदगी पर बन आ सकती है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ऐसी परिस्थितियों के मद्देनजर अलग से तंत्र स्थापना को लेकर दिशानिर्देश जारी करता रहा है। पर, ऐसी मुश्किलों के लिहाज से प्रदेश का तंत्र तैयार नहीं है।

किसी डिजास्टर के मौके पर जिले स्तर पर भी अलग-अलग विभागों के बीच समन्वय व उस लिहाज से अलग से कारगर तंत्र की उपलब्धता पर ठोस काम नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed