फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity supply to 50 villages remained disrupted for 16 hours.

Lucknow News: 16 घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली

Thu, 09 Apr 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 50 villages remained disrupted for 16 hours.
नगराम। मंगलवार शाम आई तेज आंधी और बारिश से समेसी उपकेंद्र के बहरौली फीडर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शाम करीब 6:30 बजे गुल हुई बिजली बुधवार सुबह करीब 11 बजे बहाल हो सकी, जिससे 50 गांवों के लोगों की बिजली करीब 16 घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन


लेसा के सेस खंड तृतीय मोहनलालगंज के अंतर्गत समेसी उपकेंद्र के बहरौली फीडर से बहरौली, भोला का पुरवा, जवाहर सिंह का पुरवा, सिंहई का पुरवा, अमेठियन का पुरवा, अर्जानी खेड़ा, नेहरू नगर, भदुआ, रसूलपुर समेत करीब 50 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। गनेश नगर निवासी इकबाल अहमद, उमेश मिश्रा, मिहीलाल खेड़ा के अमित कुमार और अनैया के मनीष द्विवेदी ने बताया कि बिजली कटने से लोगों को रातभर बिना बिजली और पानी के रहना पड़ा।
विज्ञापन


अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के पास लगे पेड़ों की डालियां आंधी के कारण टूटकर अनैया झील के पास तारों पर गिर गईं, जिससे तार टूट गया। रात में अंधेरा होने से फॉल्ट नहीं मिल सका। बुधवार सुबह टीम ने फॉल्ट सही कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed