फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity supply has been disrupted in more than a dozen villages for 10 hours.

Lucknow News: दर्जन भर से अधिक गांव में 10 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप

Sun, 22 Feb 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply has been disrupted in more than a dozen villages for 10 hours.
प्रतीकात्मक।
सरोजनी नगर। बिजनौर स्थित शारदा नगर विस्तार विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत शनिवार को जैती खेड़ा पावर हाऊस के चन्द्रावल फीडर से जुड़े दर्जन भर से अधिक गांवों की बिजली 10 घंटे तक ठप रही। इसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजनौर-सिसेण्डी रोड से गुजरी 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन के तार सुबह करीब दस बजे टूट गए थे। इसके कारण चन्द्रावल फीडर के नटकुर, सादुल्लाखेड़ा, लक्ष्मणखेड़ा, चन्द्रावल, सैनिक विहार कॉलोनी, सीआरपीएफ गेट नंबर-3, गोवर्धनखेड़ा, पिनवट व जैंतीखेड़ा फीडर के नूरदीखेड़ा, कुरौनी, कासिमखेड़ा, कैथी, भदरसा, सरैया, मोहिनीखेड़ा, नया खेड़ा, खटोला, जैंतीखेड़ा और सोहावा समेत दो दर्जन से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी। करीब 2 घंटे बाद टूटे तार तो सही कर दिए गए, लेकिन इसके बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस दौरान संबंधित जेई फोन तक नहीं उठा रहे हैं, जिससे उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में सरवन कुमार अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण खंड काकोरी का कहना है कि 33/11 केवी जैतीखेड़ा पावर हाउस के प्रोटेक्शन सिस्टम में आई खराबी के कारण सभी फीडरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। विभागीय टीम द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed