{"_id":"6a0635c21925929655041714","slug":"electricity-problems-will-be-resolved-from-today-lucknow-news-c-13-lko1096-1736801-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली की समस्याओं का आज से मिलेगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली की समस्याओं का आज से मिलेगा समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अगर आप भी गलत बिजली बिल बनने, मीटर खराब होने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो परेशान न हों। बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विभाग शुक्रवार से सात दिवसीय मेगा शिविर का आयोजन करेगा। 22 मई तक चलने वाले कैंप के दौरान 17 को अवकाश (रविवार) रहेगा।
अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम, गोमतीनगर जोन के तहत उपकेंद्रों पर लगने वाले शिविरों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक उपभोक्ताओं की पांच प्रमुख समस्याएं सुनने के साथ उनका समाधान किया जाएगा। मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने मुख्य अभियंताओं को शिविर में आने वाले फरियादियों को सूचीबद्ध करके समाधान किए जाने वाले मामलों की रिपोर्ट रोजाना भेजने के निर्देश दिए हैं।
ये प्रमुख समस्याएं की जाएंगी दूर
नए कनेक्शन जारी करना : नए बिजली कनेक्शन के लिए शिविर में आवेदन कर सकेंगे।
बिल का सुधार : कैंप में उपभोक्ता गलत बिजली बिल में सुधार करवा सकेंगे।
विद्युत लोड बढ़ाना या घटाना : अनुरोध पर कनेक्शन के विद्युत लोड में बदलाव किया जाएगा।
कनेक्शन का नाम परिवर्तन : बिजली कनेक्शन के नाम बदलने के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।
मीटर बदलना : उपभोक्ता खराब हो चुका बिजली मीटर शिविर में ही बदलवा सकेंगे।
किस जोन में कब, कहां लगेंगे शिविर
अमौसी जोन
मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि 15 को आशियाना उपकेंद्र, नादरगंज खंड कार्यालय, दुबग्गा उपकेंद्र, 16 को मोहनलालगंज खंड कार्यालय, मानसरोवर उपकेंद्र, मलिहाबाद ओल्ड उपकेंद्र, 18 को आलमबाग चंदरनगर उपकेंद्र, नादरगंज खंड कार्यालय, दुबग्गा उपकेंद्र, 19 को मोहनलालगंज खंड कार्यालय, मलिहाबाद ओल्ड उपकेंद्र, मानसरोवर उपकेंद्र, 20 को आशियाना, नारदगंज खंड कार्यालय, दुबग्गा उपकेंद्र, 21 को सिंगारनगर आलमबाग, मोहनलालगंज खंड कार्यालय, मलिहाबाद ओल्ड उपकेंद्र और 22 को आशियाना उपकेंद्र, नादरगंज खंड कार्यालय, दुबग्गा उपकेंद्र पर शिकायतें सुनी जाएंगी।
विज्ञापन
लखनऊ मध्य जोन
मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि 15 को हुसैनगंज, 16 को तालकटोरा, 18 को रेजीडेंसी, 19 को नींबू पार्क, 20 को राजभवन, 21 को राजाजीपुरम ओल्ड व 22 को ऐशबाग उपकेंद्र पर एसडीओ के नेतृत्व में शिविर लगाया जाएगा।
जानकीपुरम जोन
मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि 15 मई को फैजुल्लागंज, 16 को जीपीआरए जानकीपुरम, 18 को न्यू कैंपस जानकीपुरम, 19 को अहिबरनपुर, 20 को साढ़ामऊ बीकेटी, 21 को जीएसआई के निकट राम राम बैंक चौराहा, 22 को जीपीआरए जानकीपुरम में शिविर लगेगा।
गोमतीनगर जोन
मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि 15 को चिनहट शिवपुरी, सेक्टर-25 इंदिरानगर, 16 को एचएएल, सेक्टर-चार गोमतीनगर विस्तार, 18 को लौलाई, कल्याणपुर, 19 को कमता, सुगामऊ, 20 को अमराई गांव व सेक्टर-एक गोमतीनगर विस्तार, 21 को विश्वास खंड, सर्वोदयनगर, 22 को चिनहट शिवपुरी व सेक्टर-25 इंदिरानगर उपकेंद्र पर समस्याएं सुनी जाएंगी।
शिविर में आएं तो जरूरी दस्तावेज लाएं
निदेशक वाणिज्य रजत जुनेजा ने बताया कि शिविर में आएं तो समस्या से संबंधित दस्तावेज जरूर साथ लाएं। बिल सही कराना हो तो अंतिम जमा बिल की रसीद मीटर बदलने का सीलिंग सर्टिफिकेट, मीटर रीडिंग का वीडियो बनाकर लाएं। नए कनेक्शन चाहने वाले आवदेक मकान-दुकान की रजिस्ट्री, आधार कार्ड व फोटो लेकर सबसे पहले झटपट पोर्टल पर आवेदन करें। इसके बाद शिविर में पहुंचें।
सुनवाई न होने पर मुख्य अभियंता से करें शिकायत
राम कुमार, अमौसी : 9415901415
रवि अग्रवाल, लखनऊ मध्य : 9450099907
वीपी सिंह, जानकीपुरम : 9415901286
सुशील गर्ग, गोमतीनगर : 8004912190