{"_id":"5cb38ba6bdec22140e109013","slug":"electricity-crises-in-gomti-nagar-and-extension","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह उपकेंद्र की बिना सूचना के तड़के बिजली गुल, 60 हजार लोगों ने झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह उपकेंद्र की बिना सूचना के तड़के बिजली गुल, 60 हजार लोगों ने झेला बिजली संकट
Mon, 15 Apr 2019 01:06 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती नगर व गोमती नगर विस्तार के लोगों की छुट्टी का दिन रविवार लेसा की लापरवाही के चलते परेशानी में बीता। सुबह की शुरुआत ही बिजली संकट के साथ हुई। छह उपकेंद्रों की रविवार को तड़के बिना सूचना के बिजली बंद कर दी गई।
लेसा की लापरवाही के चलते करीब 60 हजार उपभोक्ताओं को बिजली बंद होने की सूचना नहीं मिल सकी। इसके विरोध में लोगों ने गोमतीनगर विस्तर के सेक्टर एक स्थित उपकेंद्र पर हंगामा करके नाराजगी व्यक्त की। रविवार को तड़के 6:02 बजे मलेशेमऊ से 15 उपकेंद्र की बिजली बंद करके मेंटेनेंस शुरू किया गया था।
इस दौरान गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर एक, चार, पांच, लौलाई, विराज खंड, मंत्री आवास की बिजली सुबह 8:28 बजे से बंद रही। अन्य इलाकों को वैकल्पिक तरीके से एक-एक कर बिजली सप्लाई की गई थी, लेकिन कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन
बिजली बंद होते ही लोगों की नींद टूटी तो उपकेंद्रों एवं जूनियर इंजीनियरों के सरकारी मोबाइल पर कॉल की पर कोई जवाब नहीं मिला। सोशल मीडिया पर प्रकरण वायरल होने के बाद अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) विनय त्रिपाठी ने बताया कि लेसा ने बिजली बंदी की सूचना मीडिया को नहीं दी।
उनका कहना है कि समस्त उपकेंद्र के जेई को एसएमएस भी भेजा गया था। उधर, उपभोक्ताओं ने बताया कि भरवारा फीडर के तहत रामआसरेपुरवा, चक मल्हरी सहित आधा दर्जन इलाकों में तो सुबह 5 बजे ही बत्ती गुल हो गई थी।
कल्लीखेड़ा में आठ घंटे तक संकट
अंबेडकर यूनिवर्सिटी उपकेंद्र से जुड़े इलाके जगत खेड़ा रोड एवं कल्ली पश्चिम सहित कई इलाकों में रविवार को दोपहर 12 बसे रात 8 बजे तक बिजली संकट बना रहा। उपखंड अधिकारी अवनीश सिंह ने बताया कि 11 केवी फीडर को दो भागों में बांटे जाने का कार्य किये जाने के कारण बिजली बंद की गई थी। यह बिजली सोमवार को भी सुबह 11 से शाम को काम होने तक बंद रहेगी।
सर्वोदयनगर में आज सात घंटे बत्ती बंद
इंदिरानगर खंड के तहत सर्वोदय नगर के कई इलाकों मेें सोमवार को सात घंटे तक बत्ती बंद की जाएगी। जेई कुं वर विक्रम सिंह ने बताया कि उपकेंद्र पर 10 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इसके कारण सुबह दस से शाम पांच बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इससे सर्वोदयनगर, इंदिरानगर एक ब्लाक, मानस नगर एवं लवकुश नगर की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।