फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electrician dies in collision between two bikes

Lucknow News: दो बाइकों की भिड़ंत में बिजली मिस्त्री की मौत

Sat, 08 Feb 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies in collision between two bikes
लखनऊ। मुंशी पुलिया के पास बृहस्पतिवार रात विपरीत दिशा से रही बाइक सामने से दूसरी बाइक में टकरा गई। इससे हरिहरनगर निवासी बिजली मिस्त्री गंगाराम वर्मा (55) की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार इंदिरानगर सेक्टर-12 निवासी रामनिवास घायल हो गए। वहीं, सरोजनीनगर में बीती रात सड़क पार कर रहे हरदोई के अतरौली रायपुर निवासी मनोज सिंह (32) को डंपर ने रौंंद दिया।
विज्ञापन


गंगाराम के भतीजे ऋषि ने बताया चाचा गंगाराम काम से लौट रहे थे। मुंशी पुलिया के पास वह बाइक से गलत दिशा से जा रहे थे। तभी सामने दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे चाचा व दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने गंगाराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हरदोई निवासी मनोज सिंह बृहस्पतिवार रात सरोजनीनगर में ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन के पास कानपुर रोड स्थित बीडी लॉन में रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात करीब एक बजे वह पैदल कानपुर रोड पार कर रहे थे। यहां डंपर की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed