फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electric consumer got relief

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Fri, 25 Apr 2014 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Apr 2014 08:10 AM IST
विज्ञापन
electric consumer got relief

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अप्रैल के बिजली बिल में अब 3.71 फीसदी रेग्युलेटरी सरचार्ज नहीं लगेगा।

विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) संजय सिंह की ओर से सभी विद्युत वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को पत्र भेजकर साफ किया गया है कि 31 मार्च 2014 के बाद रेग्युलेटरी सरचार्ज लागू नहीं होगा।
 
गौरतलब है कि राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से पिछले साल मई में जारी वर्ष 2013-14 के टैरिफ ऑर्डर में कॉर्पोरेशन को 2000-2001 से 2007-08 के बीच अनुमानित और वास्तविक राजस्व व्यय के अंतर लगभग 2400 करोड़ की भरपाई के लिए 31 मार्च 2014 तक 3.71 फीसदी रेग्युलेटरी सरचार्ज वसूलने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन


यह अवधि खत्म होने के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने रेग्युलेटरी सरचार्ज को आगे जारी रखने के लिए विद्युत नियामक आयोग के समक्ष याचिका दायर की थी।

वहीं, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने जनहित प्रत्यावेदन दाखिल करके याचिका खारिज करने की मांग की थी।

लोकसभा चुनाव के दौरान इस मुद्दे को लेकर किसी तरह का विवाद न खड़ा हो जाए, इसके मद्देनजर आयोग ने इस पर कोई फैसला नहीं किया।

दरअसल, 31 मार्च को इसकी वैधता समाप्त हो जाने की वजह से पावर कॉर्पोरेशन को हर महीने लगभग 100 करोड़ रुपये के राजस्व से हाथ धोना पड़ेगा, इसलिए उसकी कोशिश थी कि नया टैरिफ ऑर्डर जारी होने तक इसकी मियाद बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता के चलते नियामक आयोग बिजली दरों के निर्धारण की औपचारिकता तक पूरी करने से बच रहा है। ऐसे में रेग्युलेटरी सरचार्ज जारी रखने के मामले पर भी उसने चुप्पी साध ली।


आयोग के रुख देखते हुए कॉर्पोरेशन ने अपने नियंत्रण वाली सभी बिजली कंपनियों को पत्र भेजकर 31 मार्च 2014 के बाद के बिजली बिलों पर रेग्युलेटरी सरचार्ज न लगाने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि इस बीच कुछ बिलिंग एजेंसियों ने अप्रैल के बिलों में भी सरचार्ज जोड़ना शुरू कर दिया।

निदेशक (वाणिज्य) ने इसे टैरिफ ऑर्डर के विरुद्ध बताते हुए सॉफ्टवेयर में बदलाव करके  रेग्युलेटरी सरचार्ज हटाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed