फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election of All India Muslim Personal Law Board.

AIMPLB: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष की दौड़ में रहमानी व मदनी शामिल, वरिष्ठ उलमा हैं अरशद

Wed, 17 May 2023 04:21 PM IST
ishwar ashish मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ
मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 May 2023 04:21 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए तीन-चार जून को इंदौर में होने वाली बोर्ड की बैठक में चुनाव होगा। इस पद के लिए दो दावेदार सबसे आगे माने जा रहे हैं। पर्सनल लॉ बोर्ड में कुल 251 सदस्य हैं।

विज्ञापन
Election of All India Muslim Personal Law Board.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष के लिये बोर्ड के मौजूदा महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी के नाम पर मुहर लग सकती है। हालांकि, बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और मौलाना फजलुर्रहीम मुजददीदी भी अध्यक्ष की दौड़ में हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष इंदौर में तीन और चार जून को होने वाले दो दिवसीय इजलास तय किया जाएगा।

विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के तमाम मसलकों का संयुक्त संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिये सबसे बड़े दावेदार बोर्ड के मौजूदा महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी माने जा रहे हैं। बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष और बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के अलावा राजस्थान के मौलाना फजलुर्रहीम मुजददिदी भी अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष का पद मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी के देहांत के बाद बीती 13 अप्रैल से खाली चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - PICS: अद्भुत, अलौकिक...रूप ले रहा राम मंदिर, सामने आई गर्भगृह की दीवार की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव ने दिए संकेत- सांसदों के लिए आसान नहीं है लोकसभा चुनाव की राह


इस्लामिक कानून के बड़े जानकार है मौलाना रहमानी
बोर्ड के मौजूदा महासचिव हैदराबाद के मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी इस्लामिक कानून के मामले में पूरे एशिया में बड़ी शख्सियत माने जाते हैं। हैदराबाद में उनकी इस्लामिक फिक्ह एकेडमी संचालित होती है, जो लोगों की शरीयत की रोशनी में रहनुमाई करती है। इसके अलावा वो स्व. मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी के काफी करीबी माने जाते हैं। उनका सबसे मजबूत पक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी की तर्ज पर मुस्लिम समुदाय के मसलकी विवादों और सियासत से दूरी बनाये रखना है।

वरिष्ठ उलमा हैं मौलाना मदनी
जमीयत उलमाए हिन्द के अध्यक्ष एवं बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी की गिनती काफी वरिष्ठ उलमा में की जाती है। बोर्ड के सदस्यों में उनकी काफी अहमियत होने के साथ ही मुस्लिम समुदाय की समस्याओं को लेकर वो काफी मुखर भी रहते हैं। हालांकि उनका दायरा मुसलमानों के एक तबके की नुमाइंदगी तक ही माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक सियासत से करीबी उनका कमजोर पक्ष हो सकता है।

तालीम में मौलाना मुजददिदी का रोल है अहम
राजस्थान के जयपुर के मौलाना फजलुर्रहीम मुजददिद का दीनी तालीम और आधुनिक शिक्षा के मैदान में खिदमात के लिये जाने जाते हैं। दिल्ली से लेकर जयपुर तक वो कई शिक्षण संस्थानों को संचालित करते हैं। यहां पर दीनी शिक्षा के साथ ही आधुनिक शिक्षा भी दी जाती है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में मौलाना सिविल सेवा की तैयारी के लिये सेंटर संचालित करते हैं, यहां पर गरीब मुस्लिम परिवार के बच्चों को निशुल्क तैयारी करवाने के साथ ही वहां ठहराने की व्यवस्था भी रहती है। (संवाद)

बोर्ड में ये हैं सदस्य
कार्यकारिणी सदस्य- 51
संस्थापक सदस्य- 100
तीन साल की समयावधि के सदस्य- 100
इनमें शामिल महिला सदस्य-30
कुल 251

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed