फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: अद्भुत, अलौकिक...रूप ले रहा राम मंदिर, सामने आई गर्भगृह की दीवार की तस्वीर

Wed, 17 May 2023 02:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 May 2023 02:15 PM IST
विज्ञापन
Pics of Garbhgrah of Ram temple.
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में बन रहा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अद्भुत और अलौकिक रूप ले रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य लगातार जारी है। इसके साथ ही राम भक्त भी बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन रहे हैं।


मंदिर का निर्माण कार्य राम मंदिर निर्माण समिति की देखरेख में किया जा रहा है। मंदिर निर्माण की तस्वीरें समय-समय पर सामने आ रही है। बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने राम मंदिर के गर्भगृह की एक तस्वीर जारी की है जिसमें गर्भगृह की दीवार का एक दृश्य है।

गर्भगृह की दीवार को शानदार नक्काशी कर तैयार किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मंदिर की छत की तस्वीरें भी जारी की गई थीं। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

दीवार की तस्वीर ट्वीट कर महासचिव चंपत राय ने लिखा है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह की दीवार। अद्भुत, अलौकिक...भव्य रूप ले रहा मंदिर।
Pics of Garbhgrah of Ram temple.
छत की जारी की गई तस्वीर - फोटो : amar ujala
ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि अब तक श्रीराममंदिर की छत का 40 फीसदी व राममंदिर के गर्भगृह यानि भूतल का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसी साल अक्तूबर तक गर्भगृह का निर्माण पूरा कर लेने का लक्ष्य है। श्रीराममंदिर की छत पर पत्थर बिछाने का काम और तेज हो गया है।
Pics of Garbhgrah of Ram temple.
- फोटो : amar ujala

राममंदिर के भूतल का काम अब अंतिम दौर में पहुंच रहा है। मंदिर की दीवारें खड़ी होने के बाद पत्थर बिछाने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of Garbhgrah of Ram temple.
- फोटो : amar ujala
मंदिर के परिक्रमा पथ पर पत्थर बिछाने का काम पूरा होने के बाद अब गूढ़ी मंडप व कोली मंडप के ऊपर पत्थर बिछाए जा रहे हैं। पूरे मंदिर पर पत्थर बिछाने के बाद इन पत्थरों को आपस में जोड़ने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Pics of Garbhgrah of Ram temple.
- फोटो : amar ujala
बीते दिनों राममंदिर के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण का काम निर्धारित समय सीमा के अनुरूप ही चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed