{"_id":"60c4e6de8ebc3e958715f1da","slug":"election-gonda-desk-news-lko5821617122","type":"story","status":"publish","title_hn":"98 सीटों के दावेदारों की किस्मत मतपेटियों में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98 सीटों के दावेदारों की किस्मत मतपेटियों में बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में गांव की सरकार बनाने के लिए वोटरों में गजब का उत्साह दिखा। वोटरों ने मतदान कर 98 सीटों के दावेदारों की किस्मत मतपेटियों में बंद कर दी। उपचुनाव में 61.37 प्रतिशत के साथ जमकर वोट बरसे। जिले के 27 मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग कराई गई। मतदान के दौरान जिले में शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम रही। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से उपचुनाव का मतदान कराने के लिए प्रशासन दिन भर सतर्क रहा।
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव-2021 में शनिवार को जिले के सात ब्लॉकों के 27 पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया। तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत ओड़ाझार में प्रधान पद पर सात व हरैया सतघरवा ब्लॉक में तुरकौलिया कोड़री क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर तीन और सात ब्लॉकों के ग्राम पंचायत सदस्य के 96 सीटों के दावेदारों की किस्मत मतपेटियों में वोटरों ने कैद कर दी।
गांव की सरकार चुनने के लिए वोटरों में गजब का उत्साह दिखा। पोलिंग बूथों के सामने वोटरों की भीड़ मतदान करने के लिए जुटी रही। महिलाओं के साथ दिव्यांगों में भी वोटिंग के प्रति खासा उत्साह दिखा। कड़ी धूप होने के बाद भी मतदान करने के लिए मतदेय स्थलों पर सुबह से लेकर शाम तक वोटरों की भीड़ जमा रही। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति के निर्देश पर मजिस्ट्रेटों की टीमें दिन भर पोलिंग बूथों का जायजा लेती रही। सभी पोलिंग बूथों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की गई जिसके चलते जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से पंचायत के उपचुनाव का मतदान संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि सभी सीटों पर करीब 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। तुलसीपुर ब्लाक के ओड़ाझार ग्राम पंचायत में प्रधान चुनने के लिए 61.49 प्रतिशत के साथ 816 वोटरों ने मतदान किया। ग्राम पंचायत सदस्य सीट के लिए उतरौला में एक बूथ पर 52.59 प्रतिशत और गैड़ास बुजुर्ग में एक बूथ पर 69.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। श्रीदत्तगंज ब्लाक के तीन वार्डों में मतदान कराया गया। नंदमहरा में 335 की तुलना में 226, मझारी वाझिल में 1227 की तुलना में 595 और गिद्घौर में 324 की तुलना में 210 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हरैया सतघरवा ब्लाक में एक बीडीसी के लिए 52 प्रतिशत से अधिक वोटरों ने मतदान किया है। पचपेड़वा ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के चार बूथों पर 63 प्रतिशत मतदान हुआ। सदर ब्लाक के सेखुईकला में 54 और लुचइया में 53 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया।
मजिस्ट्रेटों की निगरानी में जमा कराई गई मतपेटियां
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के मतपेटियों को देर शाम तक ब्लॉक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई। शील्ड मतपेटियों को सदर ब्लॉक में एसडीएम अरुण कुमार गौड़, हरैया सतघरवा ब्लॉक में पीडी अनिल कुमार सिंह, तुलसीपुर ब्लॉक में डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पचपेड़वा ब्लॉक में तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह, उतरौला ब्लॉक में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार की बतौर मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में जमा कराई गई। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए सभी स्ट्रांग रूम पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 14 जून को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक मुख्यालयों पर काउंटिंग कराई जाएगी। विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।