{"_id":"5f72f3c48ebc3e9b99243e70","slug":"election-date-announced-for-bypoll-in-uttar-pradesh-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, मतदान तीन नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, मतदान तीन नवंबर को
Tue, 29 Sep 2020 03:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Sep 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Election commission
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान कर दिया है। उपचुनाव की अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी होगी और मतदान 3 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को कराई जाएगी। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि आठ सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन रामपुर की स्वार सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई है। निर्वाचन आयोग ने जिन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है उनमें अमरोहा की नौगांवा सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट शामिल है।
विज्ञापन
रामपुर की स्वार सीट सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम की सदस्यता खत्म होने के बाद से रिक्त है। उन्होंने 2017 में फर्जी जन्मतिथि के आधार पर चुनाव लड़ा था। चुनाव के वक्त उनकी उम्र 25 वर्ष नहीं थी।विधानसभा सचिवालय ने भ्रष्ट आचरण के चलते उन्हें 6 साल के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की जिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें मल्हनी को छोड़कर शेष छह सीटें भाजपा के कब्जे में थीं। मल्हनी से सपा के वरिष्ठ नेता पारसनाथ यादव विधायक थे उनके निधन के बाद इस सीट पर चुनाव हो रहा है।
वहीं, नौगांवा सादात में पूर्व मंत्री चेतन चौहान और घाटमपुर में पूर्व मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। बुलंदशहर सीट से वीरेंद्र सिरोही और देवरिया से विधायक रहे जन्मेजय सिंह की भी मृत्यु हो चुकी है।
टूंडला सुरक्षित सीट डॉक्टर एसपी सिंह बघेल के सांसद चुने जाने के बाद से रिक्त थी। उन्नाव की बांगरमऊ सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर विधायक थे। उन्हें उम्र कैद हो जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।