'चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं': अखिलेश यादव बोले- ऐसा बंगाल के लोग कह रहे, SIR के लिए जल्दी क्यों?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि SIR फॉर्म को लेकर बीएलओ और कर्मचारियों पर जबरदस्ती दबाव बनाया जा रहा है और सरकार अजीब जल्दबाजी दिखा रही है, जिससे लोगों की जान तक जा रही है।
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बंगाल के लोगों के हवाले से कहा कि चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं। कहा, एसआईआर में भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर गड़बड़ियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा। अखिलेश शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
इस दौरान सपा अध्यक्ष ने मलिहाबाद लखनऊ के मृत बीएलओ विजय वर्मा की पत्नी संगीता को दो लाख रुपये का चेक भी दिया। संगीता ने रोते हुए अपने परिवार की पीड़ा सामने रखी। अखिलेश ने कहा कि एसआईआर का काम सावधानी और जिम्मेदारी का है। इसमें इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है। भाजपा और चुनाव आयोग मिले हुए हैं। कहा, बीएलओ की मदद के लिए बतौर सहायक नगर पालिका के सफाई कर्मचारी रखे जा रहे हैं। बहुत जगह फॉर्म नहीं बंटे। संविधान के तहत जो अधिकार और आरक्षण मिला है, उसे छीनने की तैयारी है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि जिनकी मौत हो जाए उन्हें ड्यूटी पर न दिखाया जाए। बिना ट्रेनिंग के एसआईआर संबंधी काम कराया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि शुक्रवार की रात वे फतेहपुर में आत्महत्या करने वाले बीएलओ के परिवार से भी मिले। परिजन बता रहे थे कि उनके ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इनकी मदद कौन करेगा जिनकी जान गई है।
घोसी क्षेत्र में 20 हजार मतदाताओं के नाम कटे
अखिलेश ने कहा कि बताया जा रहा है कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र घोसी के विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। एसआईआर के फार्म अधिकांश गांवों तक नहीं पहुंचाए गए हैं।
अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों से की थी अपील
एक दिन पहले अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों के साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों से अपील की थी कि वे एकजुट हों और भाजपा के वोट काटने के षड्यंत्र का पर्दाफाश करें। जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का खात्मा करेगी। इसलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें।एसआईआर पर कहा था कि ये लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है, कल को खेत, जमीन, मकान, राशन, जाति और आरक्षण से नाम काटा जाएगा। फिर बात खातों और मध्यवर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी। यह देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है, जो अंग्रेजों की गुलामी से भी खराब स्थिति में ले जाएगी।
बिहार चुनाव में पीडीए हारा नहीं उसे हराया गया
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से लोगों को होशियार रहने की जरूरत है। जो वादे करती है वह पूरे नहीं करती है। पीडीए के बढ़ते जनाधार को लेकर भाजपा को डर सता रहा है। भाजपा ने एसआईआर का काम शुरू कराया तो हमने जाति जनगणना की बात रखी, लेकिन भाजपा जानती है, इससे उसका नुकसान होगा। इस लिए नहीं कराया। बिहार चुनाव में पीडीए हारा नहीं उसे हराया गया है।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.