फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election commission prepared app for UP assembly election.

हाईटेक होगा यूपी का विधानसभा चुनाव, 'स्पेशल एप' तैयार

Sun, 11 Sep 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Sep 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
 Election commission prepared app for UP assembly election.
demo pic

चुनाव आयोग आगामी विधानसभा चुनाव में इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल करेगा। पूरा चुनाव प्रबंधन एप के जरिए किया जाएगा। आयोग ने इसके लिए समाधान, सुविधा, सुगम व सुलेखा नाम से चार एप बनाए हैं।

विज्ञापन


इनके जरिए राजनीतिक दल ऑनलाइन एनओसी व अन्य दस्तावेजी काम कहीं से भी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आयोग की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वहीं, वेब एप्लीकेशन ‘समाधान’ के जरिए मतदाता चुनाव से जुड़ी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। चुनाव आयोग तत्काल उनका निपटारा करेगा।
विज्ञापन


‘सुविधा’ से मिलेगी रैली की इजाजत
चुनाव के दौरान राजनीतिक दल और उनके प्रत्याशी अपने कार्यालय खोलने व चुनाव रैली आयोजित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए ‘सुविधा’ नाम से वेब एप्लीकेशन बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सुगम’ से होगा वाहनों का प्रबंधन
अभी तक चुनाव के दौरान वाहनों को लेकर जिलों में काफी मारामारी रहती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। ‘सुगम’ एप्लीकेशन से वाहनों का सारा प्रबंधन किया जाएगा। चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के लिए रेंडमाइजेशन भी कंप्यूटर एप्लीकेशन के जरिए होगा।

‘सुलेखा’ से टेंट व फर्नीचर का प्रबंधन

 Election commission prepared app for UP assembly election.

‘सुलेखा’ एप्लीकेशन से चुनाव में टेंट व फर्नीचर का प्रबंधन किया जाएगा। जिला स्तर पर अफसर इसके जरिए अपनी जरूरत वेंडर के पास भेजेंगे, जो मौके पर टेंट व फर्नीचर पहुंचाएंगे। इसके लिए जिला स्तर के अलावा प्रदेश स्तर पर भी अफसरों के लॉगिन व पासवर्ड बनाए जा रहे हैं।

‘समाधान’ में कर सकेंगे शिकायत
‘समाधान’ वेब एप्लीकेशन के जरिए चुनाव से जुड़ी शिकायतें की जा सकेंगी। इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई, उस पर नजर भी रखी जा सकेगी। अफसर भी इन शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई की ऑनलाइन निगरानी कर सकेंगे।

इस पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र राय का कहना है कि इस बार एप के जरिए चुनाव में कई चीजों का प्रबंधन किया जाएगा। इसके लिए चार एप तैयार हो गए हैं। पोल डे मैनेजमेंट के अलावा कई और एप तैयार करवाए जा रहे हैं। इससे चुनाव में काफी आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed