{"_id":"66ef17605f4fd2185d0fb024","slug":"elderly-man-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106851-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
Sun, 22 Sep 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच जमुनहा मार्ग स्थित गनेशपुर गांव के निकट बृहस्पतिवार को सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मल्हीपुर के ग्राम परसोहना निवासी गुरु प्रसाद वर्मा (72) बृहस्पतिवार को शिकारी गांव अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से लौटते समय जमुनहा बहराइच मार्ग स्थित गणेशपुर गांव के निकट सड़क पार करते समय उन्हें किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण वहां से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, बाद में मेडिकल कॉलेज बहराइच फिर लखनऊ रेफर किया गया था। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज न ले जाकर लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए थे। वहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।