{"_id":"5cf75ad5bdec220785347ec6","slug":"eid-ul-fitr-celebration-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद का त्यौहार, राज्यपाल व अखिलेश ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद का त्यौहार, राज्यपाल व अखिलेश ने दी बधाई
Wed, 05 Jun 2019 11:58 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
ईद का त्यौहार लखनऊ सहित पूरे प्रदेश व देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर में ऐशबाग स्थित ईदगाह के अलावा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ईद की नमाज पढ़कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ईदगाह पहुंचे और लोगों को बधाई दी। मंगलवार को चांद दिखने की घोषणा के साथ ही बाजारों में रौनक छाई रही।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ईद के पर्व की शुभकामनाएं दी। जिन स्थानों पर ईद की नमाज होनी थी वहां पर साफ-सफाई के लिए कल ही निर्देश दे दिए गए थे।
विज्ञापन
शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं जिससे कि त्यौहार सकुशल सम्पन्न हो सकें।