फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eid celebration on Saturday traffic diversion will be in the city lucknow

ईद शनिवार को, शहर में इस तरह बदला रहेगा ट्रैफिक

Fri, 15 Jun 2018 09:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Jun 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
eid celebration on Saturday traffic diversion will be in the city lucknow
चांद देखने की कोशिश करते रोजेदार। - फोटो : amar ujala

अब मुस्लिम समुदाय एक साथ शनिवार को ईद-उल-फित्र अकीदत से मनाएगा। 29 रमजान गुरुवार को ईद का चांद न होने के बाद दो ईद मनाने की अटकलें भी पूरी तरह से समाप्त हो गई। शुक्रवार को इदारा-ए-शरिया हनफिया फिरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने ईद का चांद दिखाई देने का एलान कर दिया।

विज्ञापन


अब देश भर में एक साथ ईद की खुशियों में लोग शामिल होंगे। सुन्नी समुदाय की ईद की सबसे बड़ी जमात सुबह 10 ऐशबाग ईदगाह में अदा होगी।

टीले वाली मस्जिद में भी हजारों की तादात में लोग सुबह 9 बजे ईद की नमाज में शामिल होंगे। वहीं, शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात सुबह 11 बजे आसिफी इमामबाड़े में जुटेगी। ईद की नमाज को लेकर मस्जिद में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


रमजान के चांद पर विवाद होने के बाद ईद को लेकर भी आशंकाओं का बाजार गर्म चल रहा था। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने 29 रमजान 14 जून को ईद का चांद देखने की अपील की थी जबकि मौलाना इरफान मियां फिरंगी महली ने 15 जून को ईद का चांद देखने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मुताबिक 29वां रोजा 15 जून को हो रहा था। ऐसे में इस बार प्रदेश में दो ईद मनाई जाने की अटकलें थीं। गुरुवार को देर शाम मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और मौलाना सैफ अब्बास नकवी के शव्वाल का चांद न होने का ऐलान के बाद दो ईद मनाने की अटकलों पर विराम लग गया।

शनिवार को सभी मुसलमान एक साथ ईद मनाएंगे। ईद की नमाज के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मस्जिद में अगली सफ में जगह हासिल करने को नमाजी सुबह फज्र की नमाज के बाद से ही ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद में एकत्र होना शुरू हो जाएंगे। इसको देखते हुए ईदगाह सहित शहर की अन्य मस्जिदों में वुजू के लिए पानी का खास इंतजाम किया गया है।

सुन्नी समुदाय की सबसे बड़ी नमाज ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे होगी। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे ईद की नमाज इमाम मौलाना शाह फजले मन्नान और आसिफी इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में ईद की नमाज मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी अदा कराएंगे।

उलेमा ने असुविधा से बचने के लिए नमाजियों से अपने-अपने घरों से वुजू करके निकलने की अपील की है। इसके अलावा मुसल्ला (नमाज में बिछाने के लिए कपड़ा) साथ लाने को भी कहा गया है।

निकलने से पहले यहां देखें, रूट

इधर से न जाएं
-  सीतापुर रोड से कोई भी यातायात पक्का पुल नहीं जाएगा
- शिया पीजी कॉलेज से वाहन टीले वाली मस्जिद नहीं जाएंगे 
-  हरदोई रोड से रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद नहीं आएंगी
- कोनेश्वर चौराहे से यातायात घंटाघर होते हुए बड़ा इमामबाड़ा नहीं जाएगा 
- घंटाघर,  हुसैनाबाद से यातायात बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद नहीं जाएगा
- चौक तिराहेे से यातायात नीबू पार्क तिराहे नहीं जाएगा
- मेडिकल क्रास चौराहे से यातायात नीबू पार्क तिराहे नहीं जा सकेगा
- शाहमीना तिराहे से सामान्य यातायात पक्कापुल/टीले वाली मस्जिद नहीं जाएगा
- डालीगंज पुल से कोई भी वाहन पक्का पुल/टीले वाली मस्जिद नहीं जा सकेगा
- शाहमीना तिराहे से रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल/टीले वाली मस्जिद नहीं जाएगी
- एवरेडी तिराह से मिल एरिया की ओर बडे़ वाहन/कार्मिशियल वाहन नहीं जाएंगे
- मिल एरिया से बुलाकी अड्डा तुलसीदास मार्ग पर सिर्फ नमाजियों के वाहन जाएंगे 
- बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज की ओर सिर्फ नमाजियों के वाहनों ही जा सकेंगे
- हैदरगंज से ईदगाह की तरफ  नमाजियों के अतिरिक्त अन्य के वाहन नहीं जाएंगे 
- नाका से ऐशबाग की ओर नमाजियों के ही वाहन जा सकेंगे 
- यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ  सिर्फ नमाजियों के वाहन जाएंगेे
- रकाबगंज पुल चौराहे से सामान्य यातायात नक्खास/अहियागंज नहीं जा सकेगा
- ऐशबाग पुल के नीचे नाका से आने वाले वाहन पर ईदगाह जाने से रोक  रहेगी
- राजेंद्र नगर चौराहे से वाहन ऐशबाग ओवर ब्रिज होते हुए ईदगाह नहीं जाएंगे
- बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह कोई वाहन नहीं जाएगा
- गूंगा-बहरा व रस्तोगी इंटर कॉलेज तिराहे से वाहन ईदगाह नहीं जाएंगे
- पीली कॉलोनी के अंदर से कोई भी वाहन ईदगाह मार्ग पर नहीं जाएगा
- एसएन  मिश्रा आवास तिराहे  से यातायात ऐशबाग  ईदगाह की ओर नहीं जाएगा 
- मोतीझील कॉलोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा
- अंजुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं आ सकेगा

इधर से जाएं 
- सीतापुर रोड से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज होते आईटी होकर जाएं
- शिया कॉलेज से खदरा तिराहे से बंधा रोड़ नये पुल से होकर जाएं 
- हरदोई रोड से चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जाएं
- कानेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास, हरदोई रोड होकर जाएं
- घंटाघर कोनेश्वर/नीबू पार्क के पीछे नया पुल की तरफ  मोड़ दिया जाएगा
- चौक तिराहे यह यातायात कोनेश्वर चौराहा /मेडिकल क्रास होकर जाएगा
- मेडिकल क्रास से यातायात मेडिकल कॉलेज चौराहा/चौक, कोनेश्वर होकर जाए
- शाहमीना से ट्रैफिक मेडिकल कॉलेज/डालीगंज पुल होकर जा सकेगा
- डालीगंज पुल से आईटी, कपूरथला, डालीगंज/पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज जाएं 
- शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कॉलेज, चौक, कोनेश्वर  चौराहा होकर जाएं
- एवरेडी से वाहन, मवैया ओवर ब्रिज/लगड़ा फाटक ओवर ब्रिज, राजाजीपुरम होकर जाएं
- नाका से यह यातायात रकाबगंज पुल/नत्था, मवैया होकर जाएगा
- अहियागंज से यह यातायात नक्खास तिराहा होकर जाएगा
- अहियागंज से यह ट्रैफिक नाका/मेडिकल कॉलेज होकर जाए
- ऐशबाग पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर होकर जा सकेंगे 
- राजेंद्र नगर चौराहे से मोतीनगर होते हुए जा सकेंगे 
- कन्हैया लाल रोड से बाबूलाल हलवाई चौराहा से दाहिने व बांये मोड़ा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed