फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   education,fraud,money

जमीन पर नहीं दिखा स्कूल का भवन निर्माण, 7.25 लाख हजम

Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
education,fraud,money
करनैलगंज (गोंडा)। फर्नीचर खरीद, कॉपी-किताब की खरीद में गड़बड़ी के बाद जिले के करनैलगंज विकास खंड में के दो स्कूलों में नये तरह का मामला सामने आया है। क्षेत्र में दो विद्यालयों के भवन निर्माण के नाम पर पैसा तो निकाल लिया गया लेकिन इनका भवन कहां बना है किसी को जानकारी नहीं। यही नहीं भवन का निर्माण भले ही न हुआ हो लेकिन शिक्षण सामग्री की खरीद के लिए भी पैसा खाते से निकाल लिया गया। एक विद्यालय भवन कहां भूमिगत है इस बारे में अधिकारी भी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। दूसरे के बारे में उनका कहना है कि दो विद्यालयों के छात्र एक ही भवन में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र करनैलगंज के ग्राम लालेमऊ में वर्ष 2015 के वित्तीय वर्ष में तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्राथमिक विद्यालय बरखंडी पुरवा का निर्माण कराने की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके लिए सात लाख 24 हजार रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया था। यह धन खाते से निकाल भी लिया गया लेकिन विद्यालय का भवन कभी कहीं नजर नहीं आया। मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा। स्कूल भले ही कहीं भी नजर नहीं आया हो लेकिन सहायक शिक्षण सामग्री की खरीद के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 20 इस स्कूल के खाते में भेज दिया। इस तरह विद्यालय प्रबंध समिति के खाते से सात लाख 44 हजार रुपये निकाल लिए गये लेकिन विद्यालय का अब भी कहीं अता-पता नहीं है।
विज्ञापन

इसी तरह वित्तीय वर्ष 2006-07 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कूरी के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग ने बजट का आवंटन किया था। लेकिन विद्यालय का निर्माण आज तक नहीं कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि विद्यालय का संचालन इसी ग्राम सभा में चल रहे दूसरे विद्यालय के भवन में हो रहा है। यहां एक ही बच्चों को दो विद्यालय अपने स्कूल का बता रहे हैं। ग्राम लालेमऊ के पूर्व प्रधान अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि गांव में विद्यालय निर्माण कराने के लिए उन्होंने अपनी जमीन दी थी। इसके बावजूद निर्माण प्रभारी व विभाग ने आज तक भवन का निर्माण नहीं कराया। सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के निर्माण प्रभारी परसपुर ब्लॉक के शिक्षक सुधाकर पांडेय कहते हैं कि विद्यालय निर्माण कराने का पैसा आया था। जमीन नहीं मिल सकी, इसलिए निर्माण नहीं कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय कहती हैं कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय कूरी का संचालन दूसरे विद्यालय के भवन में कराया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय बरखंडी पुरवा का निर्माण क्यों नहीं हुआ और स्वीकृत किया गया धन कौन हड़प कर गया इसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed