{"_id":"49ae777831b7835477239036ed5ca05a","slug":"education-fair-in-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होगा अमर उजाला 'लक्ष्य एजूकेशन फेयर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू होगा अमर उजाला 'लक्ष्य एजूकेशन फेयर'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 May 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॅरिअर की सभी आशंकाओं और चिंताओं से मुक्त करने के लिए ‘अमर उजाला’ के लक्ष्य एजूकेशन फेयर को लेकर छात्र-छात्राएं गहरी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ की लक्ष्य एजूकेशन फेयर टीम शहर के कई कोचिंग सेंटरों पर जा रही है, जहां विद्यार्थी उत्साह दिखाते हुए फेयर में शरीक होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
दो दिवसीय फेयर 29 मई को शुरू होगा, जिसमें मशहूर काउंसलर जतिन चावला ने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स देंगे।
फेयर में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों का आईक्यू टेस्ट किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें उनकी क्षमता बताई जाएगी ताकि वे अपनी क्षमता के अनुसार लक्ष्य तक कर सकें।
विज्ञापन
फेयर में शामिल होने के लिए अब तक सैकड़ों विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए ‘अमर उजाला’ की लक्ष्य एजूकेशन फेयर रोड शो वैन पूरे शहर का भ्रमण कर रही है।
इसमें विद्यार्थी अपने कॅरिअर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, रिस्ट वॉच आदि जीत सकते हैं। विजेता की घोषणा हर घंटे लकी ड्रॉ से की जाएगी।
लकी ड्रॉ में उन्हीं विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, जो एजूकेशन फेयर में उपस्थित रहेंगे।
एजूकेशन फेयर का आयोजन बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
इस दौरान देशभर की यूनिवर्सिटी व कॉलेजे के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे, जो कॅरिअर से जुड़ी समस्याओं का मुफ्त समाधान करेंगे।
साथ ही यह भी बताएंगे कि किस विद्यार्थी के लिए कौन सी लाइन बेहतर होगी।
इसके अलावा फेयर में कई मशहूर कॅरिअर काउंसलर और मोटिवेशनल स्पीकर भी युवाओं की नि:शुल्क काउंसलिंग करेंगे।
कॅरिअर ऑप्शन गाइड सभी प्रतिभागियों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। फेयर के मुख्य प्रायोजक जीएलए यूनिवर्सिटी है। अन्य प्रायोजकों में ज्ञान बिहार और एसआरएम यूनिवर्सिटी है।
यहां भी कराएं रजिस्ट्रेशन
नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिभागी मोबाइल फोन नंबर 8650506581 और 9675501152 पर अपना नाम व क्लास लिखकर एसएमएस भी कर सकते हैं।
मुख्य आकर्षण
-हर विद्यार्थी का आईक्यू टेस्ट।
-टॉप इंस्टीट्यूट्स की उपस्थिति।
-बैंकों द्वारा तत्काल एजूकेशन लोन की सुविधा।
-प्रमुख प्रोफेशनल व प्रोफेसरों के साथ खुली वार्ता का मौका।
-लैपटॉप व मोबाइल जैसे उपहार जीतने का मौका।