{"_id":"5d83cdfd8ebc3e01463f3811","slug":"ed-called-two-more-ias-officer-for-interrogation-in-illicit-mining-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खनन घोटाला: ईडी ने पूछताछ के लिए दो और आईएएस अधिकारियों को तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन घोटाला: ईडी ने पूछताछ के लिए दो और आईएएस अधिकारियों को तलब किया
Fri, 20 Sep 2019 12:21 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन घोटाले की जांच कर रही ईडी ने देवरिया में बांटे गए खनन पट्टे से संबंधित पूछताछ के लिए देवरिया में पूर्व में जिलाधिकारी रहे विवेक और अपर जिलाधिकारी रहे देवी शरण उपाध्याय को पूछताछ के लिए तलब किया है। इन दोनों ही अधिकारियों से अगले सप्ताह लखनऊ में पूछताछ होगी।
मालूम हो कि इस मामले में अब तक प्रवर्तन निदेशालय तीन एफआईआर दर्ज कर चुका है। इसमें हमीरपुर, फतेहपुर और देवरिया में हुए अवैध खनन के मामले शामिल हैं। हमीरपुर की जिलाधिकारी रहीं बी चंद्रकला और फतेहपुर के जिलाधिकारी रहे अभय से प्रवर्तन निदेशालय पूर्व में पूछताछ कर चुका है।
इसके अतिरिक्त खनिज विभाग में विशेष सचिव रहे संतोष कुमार राय से भी पहले दौर की पूछताछ पूरी हो चुकी है। अब इसी कड़ी में देवरिया से जुड़े मामले में वहां के तत्कालीन जिलाधिकारी विवेक और अपर जिलाधिकारी देवी शरण उपाध्याय से पूछताछ होनी है। देवी शरण उपाध्याय अब प्रमोशन पाकर आईएएस हो चुके हैं।

बता दें कि 10 जुलाई को सीबीआई ने अवैध खनन के मामले में एक दर्जन स्थानों पर छापे मारी की थी। इसमें विवेक के आवास से सपंत्तियों के दस्तावेज बरामद किए थे जबकि बुलंदशहर में जिलाधिकारी के पद पर तैनात अभय के आवास से 49 लाख रुपये नकद बरामद किए थे।
आजमगढ़ में सीडीओ के पद पर तैनात रहे देवी शरण उपाध्याय के आवास से 10 लाख रुपये बरामद किए थे। इसके अलावा इस जांच केदायरे में दो और आईएएस अधिकारी भी आए थे। इसमें तत्कालीन प्रमुख सचिव खनिज जीवेश नंदन इस समय केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं जबकि विशेष सचिव संतोष कुमार राय को भी सीबीआई ने नामजद किया था।