{"_id":"66dbee1e285dee876d018d39","slug":"e-rickshaw-driver-murdered-in-madiyaon-lucknow-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मड़ियांव इलाके में ई रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पिता का आरोप- जबरन तहरीर पर साइन कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मड़ियांव इलाके में ई रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पिता का आरोप- जबरन तहरीर पर साइन कराए
Sat, 07 Sep 2024 11:39 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:39 AM IST
सार
मृतक युवक के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उन्हें ट्रामा सेंटर से लेकर आ गई और
उन्हें शनिवार सुबह छह बजे तक जबरदस्ती थाने पर बैठाए रखा। पुलिस ने खुद तहरीर लिखकर उनका साइन करा लिया।
विज्ञापन
ई रिक्शा चालक ओमवीर कश्यप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के मड़ियांव में शुक्रवार देर रात ई रिक्शा चालक ओमवीर कश्यप (20) की खदान के पास रंजिश में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर मड़ियांव पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता माल निवासी राजकुमार कश्यप ने मड़ियांव पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस उन्हें ट्रामा सेंटर से लेकर आ गई और उन्हें शनिवार सुबह छह बजे तक जबरदस्ती थाने पर बैठाए रखा। पुलिस ने खुद तहरीर लिखकर उनका साइन करा लिया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता ने सुफियान नाम के एक युवक द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'वो खिलाड़ियों का नहीं कांग्रेस का आंदोलन था...' विनेश और बजरंग के राजनीति में आने पर बोले बृजभूषण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मानसून में निष्क्रियता के संकेत, घटेगा बारिश का दायरा, प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश
मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि ओमवीर कश्यप
रहीम नगर डिडोली में अपने फूफा मिश्री लाल के घर में रहकर ई रिक्शा चलाते थे। वहीं ओमवीर का बड़ा भाई बलबीर कश्यप अन्ना मार्केट के पास सब्जी का ठेला लगाता है। राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार रात 9:30 बजे ओमवीर खदान के पास ई रिक्शा खड़ा करके घर जा रहा था तभी कुछ युवकों ने मिलकर उस पर चाकूओं से हमला कर दिया। हमले के बाद सभी आरोपी भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मरणासन्न हालत में ओमवीर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस से रात 11:30 बजे मिली सूचना पर राजकुमार बड़े बेटे बलवीर के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां से पुलिस राजकुमार को मड़ियांव थाने लेकर आ गई। राजकुमार का आरोप है कि पुलिस ने उनसे जबरन तहरीर देने का दबाव बनाया। अनपढ़ होने की बात कहने पर पुलिस ने लिखी तहरीर पर साइन करवा लिया। पीड़ित का कहना है कि एक युवक ओमवीर को नहीं मार सकता है। उसकी हत्या कई लड़कों ने मिलकर की है। इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बताया कि कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।