{"_id":"66db4dd7616e6609480d6c73","slug":"weather-in-up-monsoon-will-be-less-active-in-state-now-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP : मानसून में निष्क्रियता के संकेत, घटेगा बारिश का दायरा, प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP : मानसून में निष्क्रियता के संकेत, घटेगा बारिश का दायरा, प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश
Sat, 07 Sep 2024 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:41 AM IST
सार
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के दक्षिणी जिलों के साथ ही सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, आगरा समेत 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से खासकर उत्तराखंड से सटे जिलों में शुक्रवार को अच्छी बारिश देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक यूपी में अगले दो से तीन दिनों तक मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी के संकेत हैं।
विज्ञापन
इससे बारिश की तीव्रता में कमी आएगी और तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के दक्षिणी जिलों के साथ ही सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, आगरा समेत 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। वहीं, शुक्रवार को शाहजहांपुर में 52 मिमी, मुरादाबाद में 33.4 मिमी, बरेली में 26 मिमी, अलीगढ़ में 9.4 मिमी, मेरठ में 8.6 मिमी और फतेहगढ़ में 4 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान की बात करें तो हमीरपुर में सर्वाधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो गाजीपुर में सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस तो मुजफ्फरनगर 23.3 डिग्री, वहीं चुर्क में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
आज इन इलाकों में है भारी बारिश की संभावना
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन