फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e-mail id hacked of doctor of kgmu

केजीएमयू डॉक्टर की ई-मेल आईडी हैक, हैकर ने क्या लिखा संदेश.. यहां देखें

Tue, 12 Jun 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Jun 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
e-mail id hacked of doctor of kgmu
डेमो
केजीएमयू के डॉक्टर यूएस पाल की ई-मेल आईडी साइबर अपराधियों ने हैक कर ली। डॉक्टर के रिश्तेदारों-परिचितों को मुसीबत में फंसे होने का मेल भेजकर रुपया मांगा।
विज्ञापन


डॉक्टर पाल को लोगों ने फोन कर हालचाल पूछा, तब मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर ई-मेल आईडी हैक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


डॉ. पाल ने बताया कि हैकर ने उनकी ई-मेल संपर्क सूची में शामिल लोगों को संदेश भेजे थे। संदेशों में हैकर ने लिखा, प्लीज आज कहां पर हैं। मैं इस समय बहुत मुसीबत में हूं और तत्काल आपसे मदद चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैकर को शक था कि संदेश मिलते ही डॉक्टर के परिचित और रिश्तेदार उन्हें फोन करने लगेंगे। इसलिए उसने यह भी लिखा कि फोन पर वह उपलब्ध नहीं हैं।

साइबर सेल में की शिकायत

e-mail id hacked of doctor of kgmu
हैकर ने लिखा कि, ई-मेल मिलते ही जल्द से जल्द मुझे जवाब दें। मैं आपका आभारी रहूंगा। यह संदेश मिलने के बाद डॉक्टर के परिचितों और रिश्तेदारों ने उन्हें फोन करने शुरू कर दिए।

सोमवार को दिन में उनके पास कई फोन आए। बकौल डॉ. पाल, बातचीत में लोगों ने ई-मेल संदेश के बारे में बताया तो उन्होंने मेल आईडी की जांच की तो पता चला कि वह खुल नहीं रही।
 

उन्होंने तत्काल साइबर सेल में शिकायत की। साइबर क्राइम सेल के नोडल अधिकारी व हजरतगंज के क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed