फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Duplicate Pushpak will speed up from Gomtinagar station

Lucknow News: गोमतीनगर स्टेशन से रफ्तार भरेगी डुप्लीकेट पुष्पक

Fri, 28 Feb 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Duplicate Pushpak will speed up from Gomtinagar station
लखनऊ। पुष्पक एक्सप्रेस में बढ़ती सीटों की मारामारी को देखते हुए डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस चलाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसे तीन महीने बाद गोमतीनगर स्टेशन से चलाया जाएगा।
विज्ञापन




लखनऊ से भोपाल के लिए वंदे भारत तथा पुरी, मुंबई व माता वैष्णो देवी के लिए नई ट्रेनें भी जल्द शुरू की जाएंगी। इनके प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नवनियुक्त डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बृहस्पितवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोमतीनगर स्टेशन का दूसरा चरण दो महीने में तैयार हो जाएगा। यहां ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। पुष्पक की डुप्लीकेट ट्रेन चलाने के लिए 13 साल पहले प्लान बना था। इसे लखनऊ जंक्शन से पुष्पक एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद चलाने की तैयारी थी, लेकिन अब इसे गोमतीनगर स्टेशन से चलाने की योजना है। प्रस्ताव भेजा जा चुका है, बस अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि लखनऊ से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जा चुकी है। अब भोपाल के लिए भी वंदे भारत चलाई जाएगी। लखनऊ से पुरी के लिए नई ट्रेन चलेगी। अभी नीलांचल एक्सप्रेस ही है। माता वैष्णो देवी व मुंबई के लिए भी एक-एक ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें तीन से चार महीने लग सकते हैं।


गौरव अग्रवाल ने बताया कि हाईस्पीड ट्रेनों के लिए तीसरी व चौथी लाइनें बनाने पर जोर है। सात अमृत भारत स्टेशन अगले महीने बन जाएंगे। रेलकर्मियों के आवास, पेयजल, सफाई, आवारा पशुओं से निजात आदि पर फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed