फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Driver molested woman in the car, threatened her when she resisted

Lucknow News: चालक ने महिला से कार में की छेड़छाड़, विरोध पर धमकाया

Fri, 17 Jul 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Driver molested woman in the car, threatened her when she resisted
गुडंबा। प्राइवेट कंपनी की महिला कर्मचारी ने कार चालक पर छेड़छाड़, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, वह निजी यात्राओं के लिए जानकीपुरम के अलीशा नगर निवासी देवव्रत त्रिपाठी की कार किराये पर लेती थी। सितंबर 2025 में खराब सिबिल स्कोर के कारण बैंक से लोन नहीं मिलने पर आरोपी ने अपने नाम से लोन कराने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि छह जनवरी को घर लौटते समय आरोपी ने कार रोककर उससे छेड़छाड़ की और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। साथ ही कहा कि बात मानने पर रुपये लौटाने की जरूरत नहीं होगी। विरोध पर वह कार से उतर गई और आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि बाद में आरोपी ने दूसरे नंबरों से फोन कर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी और पीछा भी किया। पीड़िता ने 19 मई तक पूरा भुगतान कर दिया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed