{"_id":"65e219295f70bf22230ed654","slug":"dr-c-m-singh-becomes-the-director-of-lohia-institute-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डॉक्टर सीएम सिंह बने लोहिया संस्थान के निदेशक, 15 लोगों के साक्षात्कार के बाद हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डॉक्टर सीएम सिंह बने लोहिया संस्थान के निदेशक, 15 लोगों के साक्षात्कार के बाद हुआ चयन
Fri, 01 Mar 2024 11:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:36 PM IST
सार
प्रोफेसर सीएम सिंह को डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का निर्देशक बनाया गया है। इस पद के लिए देश भर के प्रोफेसरों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का निर्देशक प्रोफेसर सीएम सिंह को बनाया गया है। वह अभी तक पटना एम्स में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की निदेशक प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद के केजीएमयू का कुलपति नियुक्त किए जाने के बाद संस्थान में निदेशक पद के लिए आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
इस पद के लिए देशभर के प्रोफेसर ने आवेदन किया था। करीब 15 लोगों के साक्षात्कार के बाद तीन वरिष्ठ प्रोफेसर का चयन किया गया। इसमें से केजीएमयू , नई दिल्ली एम्स और पटना एम्स के एक-एक प्रोफेसर का नाम शामिल था।
विज्ञापन
इन तीनों नाम को कुलाध्यक्ष व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजा गया था, जिसमें से प्रोफेसर सीएम सिंह के नाम पर कल अध्यक्ष ने मोहर लगाई। वह संस्थान की नियमावली के अनुसार 5 साल अथवा 65 वर्ष की आयु तक लोहिया संस्थान के निदेशक पद पर कार्यरत रहेंगे।