फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   door to door campaign on ram mandir temple can proceed, discussion in VHP due to Corona

आगे बढ़ सकता है मंदिर पर घर-घर अभियान, कोरोना के चलते विहिप में मंथन

Thu, 13 Aug 2020 02:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Aug 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
door to door campaign on ram mandir temple can proceed, discussion in VHP due to Corona
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर के सरोकारों को एक-एक हिंदू परिवार से जोड़ने का विहिप का अभियान आगे बढ़ सकता है। कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्र्तमण को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद में इस पर  विचार-विमर्श शुरू हो गया है। हालांकि स्थापना दिवस के सिलसिले में शुरू हुए समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 अगस्त तक ज्यों के  त्यों चलते रहेंगे। इसके अलावा शेष सभी कार्यक्र्तम ऑनलाइन चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


विहिप ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के सरोकारों के सहारे हर हिंदू परिवार को जोड़ने की योजना बनाई है। मंदिर से लोगों का पीढ़ी दर पीढ़ी भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए हर हिंदू परिवार से  10 रुपये दान का निश्चय किया गया है। जिससे मंदिर के साथ हर हिंदू परिवार को एक जैसा भाव रहे। विहिप के रणनीतिकार मानते हैं कि जिस भी परिवार से दान आएगा वही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार मंदिर से भावनात्मक रूप से भी जु़ड़ जाएगा। जिसका कालांतर में  हिंदुत्ववादी संगठनों को अन्य तरीकों से भी लाभ होगा।
विज्ञापन


वैसे इस अभियान का अभी तारीख तय नहीं की गई थी लेकिन विहिप सूत्रों के अनुसार यह अभियान इसी महीने शुरू करने की योजना थी। पर, कोरोना जिस तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है उसको देखते हुए विहिप नेतृत्व कोई खतरा नहीं उठाना चाहता। इसलिए इस कार्यक्र्तम को एक-दो महीने आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर जल्द ही फैसला किया जा सकता है। परिस्थितियां ठीक रहीं तो यह अभियान अब शारदीय नवरात्र अर्थात अक्तूबर के दूसरे पखवारे से शुरू हो सकता है। अगर स्थितियां ठीक नहीं रहीं तो इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इस बीच जो लोग मंदिर निर्माण में आर्थिक योगदान करना चाहते हैं वे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में डिजिटल माध्यम से दान दे सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed