फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Donation box stolen from Buddheshwar Temple, 20 CCTV cameras found disabled with wires cut

Lucknow News: बुद्धेश्वर मंदिर से दानपात्र चोरी, 20 सीसीटीवी कैमरे बंद और तार कटे मिले

Mon, 13 Jul 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Donation box stolen from Buddheshwar Temple, 20 CCTV cameras found disabled with wires cut
दुबग्गा। पारा स्थित प्राचीन बुद्धेश्वर मंदिर से शनिवार देर रात चोर मुख्य द्वार के सामने रखा दानपात्र ही चोरी कर ले गए। रविवार सुबह बुद्धेश्वर विकास महासभा के पदाधिकारी मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लेखपाल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो सभी कैमरे बंद मिले और कई के तार कटे पाए गए।
विज्ञापन




बुद्धेश्वर विकास महासभा के संरक्षक रामशंकर राजपूत और अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया बीते चार दिन पहले ही मंदिर का घंटा चोरी करते समय सेवादार गौरव उर्फ गोलू को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। स्थानीय लेखपाल आनंद श्रीवास्तव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया था। उस समय मंदिर परिसर के सभी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने की मांग भी की गई थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने कहा सावन में प्रतिदिन लाखों शिवभक्त बाबा बुद्धेश्वर के दर्शन के लिए आते हैं। इसके बावजूद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। कई बार मंदिर के रिसीवर एसडीएम सदर और अन्य उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के बंद रहने को गंभीर लापरवाही बताया। कार्यवाहक थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया स्थानीय लेखपाल की तहरीर पर चोरी की एफआईआर दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed