फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Domination of Mauhari Club and Bal Vidya Mandir teams

Lucknow News: मौहारी क्लब और बाल विद्या मंदिर की टीमों का दबदबा

Thu, 08 Jun 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Domination of Mauhari Club and Bal Vidya Mandir teams
रायबरेली। यूपी खो-खो महासंग्राम के अंतर्गत हरचंदपुर क्षेत्र की ग्रामसभा शोरा में बृहस्पतिवार को बालक-बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मौहारी खो-खो क्लब और बाल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज गंगागंज की टीमों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में मौहारी खो-खो क्लब विजेता और बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज उप विजेता रहा। सब जूनियर बालक वर्ग में बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज को विजेता और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौहारी को उप विजेता घोषित किया गया। सीनियर बालिका वर्ग में मौहारी खो-खो क्लब ने सफलता अर्जित की, जबकि बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज को दूसरा स्थान मिला। खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी एमएस त्यागी की धर्मपत्नी स्व. राजबाला त्यागी की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल, खेल शिक्षक मो. अनीस, रन बहादुर सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, शारदा प्रसाद मिश्र, सुनील कुमार ने पुरस्कार बांटे और खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। प्रयागराज निवासी उत्तर प्रदेश के खो-खो खिलाड़ी सुरेश कुमार को आयोजन समिति ने सम्मानित किया। खो-खो को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने वाले माताप्रसाद वर्मा और राधेश्याम सिंह भी सम्मानित किए गए। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी सत्यप्रकाश तिवारी, नवनीत कुमार वर्मा, मनोज मिश्र, संदीप वर्मा, सचिन, आकाश, प्रवीण कुमार, योगेश, गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed